{"_id":"656c1a52a8df3c39d1097d37","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-04-10-dec-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपके विरोधी उसमें बाधाएं डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपके विरोधी उसमें बाधाएं डाल सकते हैं। ऐसे में जब तक कार्य न पूर्ण हो जाय तब तक किसी को न बताएं। आर्थिक लाभ की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। ऐसे में इस सप्ताह किसी योजना या व्यवसाय में पूंजी का निवेश सोच-समझकर करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में भौतिक सुख, संसाधनों की वस्तुओं अथवा घर की मरम्मत आदि पर आपको जमापूंजी से बड़ी धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है। यदि आप नई संपत्ति के क्रय अथवा अपनी किसी भूमि या भवन के विक्रय की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसी कोई डील जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के लिए थोड़ा अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद न करें अन्यथा न सिर्फ आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध हों या फिर घर की सुख-शांति आपको इसके लिए अपनी ओर से प्रयास करना पड़ेगा। स्वजनों के साथ मतभेद को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाहे फल की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।