{"_id":"6519019edaf99e95b80d335c","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-02-08-oct-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (02-08 Oct): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (02-08 Oct): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 01 Oct 2023 05:26 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 05:26 PM IST
सार
सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत के कारण आपको मानसिक एवं आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यह समय आपकी सेहत के भी अच्छा नहीं कहा जा सकता है, ऐसे में इस दौरान मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने घर-परिवार की खुशियों और कार्यक्षेत्र में तमाम तरह की उपलब्धियों के खूब सपने संजोएंगे, लेकिन उनमें से कुछ पूरे होते हुए तो कुछेक में बाधाएं आती हुई नजर आएंगी। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सुखमय जीवन जीने के लिए पारिवारिक कलह से बचना चाहिए। इस सप्ताह आप न सिर्फ घर बल्कि बाहर लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपना फोकस सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखें। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो उसमें मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको अथक परिश्रम और प्रयास करना होगा।
सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत के कारण आपको मानसिक एवं आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यह समय आपकी सेहत के भी अच्छा नहीं कहा जा सकता है, ऐसे में इस दौरान मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर सतर्क रहें। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। कुंभ राशि की लव लाइफ में इस सप्ताह कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। इस सप्ताह किसी व्यक्ति विशेष के चलते आपके संबंधों में दरार तक आ सकती है। ऐसे में किसी दूसरे की बातों में न आकर संवाद से एकदूसरे की गलतफहमियों को दूर करें। कुंभ राशि से जुड़ी कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।
विज्ञापन
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को झंडी और बूंदी चढ़ाएं तथा प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।