{"_id":"663776b9b2fdabc6e30be7ad","slug":"saptahik-kark-rashifal-06-may-to-12-may-2024-cancer-horoscope-in-hindi-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (06 May To 12 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (06 May To 12 May) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 05 May 2024 06:00 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 05 May 2024 06:00 PM IST
सार
Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। ऐसे में इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। ऐसे में इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले आपको खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए और किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। पारिवारिक मामलों से जुड़ी जो दिक्कतें बीते सप्ताह से बनी हुई थीं। इस सप्ताह उसमें कुछ कमी आ सकती है। इस संबंध में कोई भी फैसला लेते समय आपको स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय स्वयं की ताकत पर भरोसा करना उचित रहेगा अन्यथा समय पर मनचाही मदद न मिलने पर आपके मन में निराशा का भाव जाग सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछेक बदलाव हो सकते हैं जो आपके लिए थोड़े प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपीटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कारोबार में होने वाले लाभ प्राप्ति में कुछ कमी आ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार को नम्र बनाए रखें और स्वयं बोलने की बजाय लोगों को ज्यादा सुनने एवं समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें तथा सोमवार के दिन चावल, चीनी, मिश्री आदि का दान करें।