{"_id":"67c4071e676d921e3403f55f","slug":"saptahik-kark-rashifal-03-to-09-march-2025-cancer-horoscope-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Mar 2025 04:05 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 04:05 PM IST
सार
Saptahik Kark Rashifal: इस व्यवसायियों को मार्केट में फंसे हुए धन को निकालने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलप्रद रहना चाहिए।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी योजना के नियमों को बगैर जाने-समझे उससे जुड़ने की भूल न करें। इस सप्ताह आपको जल्दबाजी में कार्य करने से बचना होगा अन्यथा बाद में अपनी गलतियों के लिए पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कार्यों में अचानक से आने वाली कुछेक अड़चनों के चलते आपका मन खिन्न रहेगा। इस समय यदि आप अपने धन, समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निबटने में कामयाब हो जाएंगे।
March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग
विज्ञापन
कर्क राशि के जातकों को करियर-कारोबार से जुड़ी सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निष्पादन करने का प्रयत्न करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस व्यवसायियों को मार्केट में फंसे हुए धन को निकालने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलप्रद रहना चाहिए। आत्मीय रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको लोगों के साथ विनम्रता से पेश आते हुए प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।