{"_id":"6518f392c3493808a2052115","slug":"saptahik-kark-rashifal-02-08-oct-weekly-cancer-horoscope-in-hindi-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (02-08 Oct) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (02-08 Oct) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 01 Oct 2023 06:12 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:12 PM IST
सार
इस सप्ताह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए अन्यथा आपको परेशान होना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस दौरान मुंहफट अथवा अशिष्ट बनने की बिल्कुल कोशिश नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपके अपने आप से रूठकर छिटक सकते हैं।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें कुछेक बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको धन का लेनदेन बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपको जरा सी लापरवाही के चलते बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको किसी तरह का गुप्त तनाव परेशान करेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए अन्यथा आपको परेशान होना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस दौरान मुंहफट अथवा अशिष्ट बनने की बिल्कुल कोशिश नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपके अपने आप से रूठकर छिटक सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार के उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। संबंध टूट भी सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बनी रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर हनुमत उपासना करें तथा जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।