फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 28 Aug -03 Sept 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 27 Aug 2023 03:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 27 Aug 2023 03:31 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विगत सप्ताह के मुकाबले अधिक शुभ और सफलता लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। प

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 28 Aug -03 Sept 2023 weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विगत सप्ताह के मुकाबले अधिक शुभ और सफलता लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विदेश में करियर बनाने या कारोबार करने की दिशा में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। इस दौरान व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। व्यक्ति विशेष की मदद से किसी लाभकारी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज को खरीदने या फिर घर-परिवार से जुड़े किसी जरूरी कार्य को करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहना चाहिए। इस दौरान अपने खान-पान और अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना और गणेश चालीसा का विशेष रूप से पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed