{"_id":"6518f5a6108ad4fe7e035dc3","slug":"saptahik-kanya-rashifal-02-oct-08-oct-2023-weekly-virgo-horoscope-in-hindi-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope ( 02 Oct- 08 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope ( 02 Oct- 08 Oct) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 01 Oct 2023 06:08 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:08 PM IST
सार
आर्थिक और मानसिक चिंता के बीच आपको समय-समय पर थोड़ा ही सही लेकिन भाग्य का सहयोग भी मिलता रहेगा। जैसे कठिन समय में आपके अपने आपके साथ खड़े रहेंगे। जीवनसाथी संबल बनेगा। लव पार्टनर की मदद से आप अपनी परेशानियों को काफी हद तक कम करने में कामयाब भी होंगे।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान घर-गृहस्थी से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। स्वयं की सेहत के साथ घर की किसी बुजुर्ग महिला का खराब स्वास्थ्य आपकी मानसिक परेशानी का कारण बनेगा। इस दौरान आपके सिर पर कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में धन का लाभ तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी।
आर्थिक और मानसिक चिंता के बीच आपको समय-समय पर थोड़ा ही सही लेकिन भाग्य का सहयोग भी मिलता रहेगा। जैसे कठिन समय में आपके अपने आपके साथ खड़े रहेंगे। जीवनसाथी संबल बनेगा। लव पार्टनर की मदद से आप अपनी परेशानियों को काफी हद तक कम करने में कामयाब भी होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सन्तान पक्ष की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपके जीवन के दुख कम होंगे और आपका परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा लाल रंग का पुष्प चढ़ाकर करें तथा शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।