{"_id":"62c170677eca9f217e429b4a","slug":"saptahik-dhanu-rashifal-04-july-to-10-july-2022-weekly-sagittarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagittarius Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sagittarius Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
सार
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। यह समय मौज-मस्ती छोड़ हाथ आए बड़े अवसरों का लाभ उठाने का है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनु
विज्ञापन
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। यह समय मौज-मस्ती छोड़ हाथ आए बड़े अवसरों का लाभ उठाने का है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश करें। समय आपके साथ है, ऐसे में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का साथ मिलेगा। लोग आपकी बातों को न सिर्फ मानेंगे बल्कि उसकी तारीफ करते हुए भी नहीं थकेंगे। पूर्व में व्यवसाय के सिलसिले में लिए गए निर्णय लाभ का बड़ा कारण बनेंगे। करिअर-कारोबार के लिए की गई यात्राएं मन मुताबिक फल दिलाने वाली साबित होंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से भी बड़ा लाभ मिल सकता है। किसी बड़ी और लाभप्रद योजना के साथ जुड़ाव होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। संभव है परिजन आपके प्रेम संंबंध को स्वीकार करते हुए विवाह के हामी भर दें। शादी-शुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी से जुड़ी कोई अच्छी खबर परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को भी सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कार्य विशेष में सफलता के लिए केसर या हल्दी का तिलक लगाकर निकलें।
विज्ञापन