फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 04-10 Dec 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (04-10 Dec): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Dec 2023 01:17 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने तथा उसमें मनचाही सफलता पाने के लिए अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलना होगा।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 04-10 Dec 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने तथा उसमें मनचाही सफलता पाने के लिए अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह आपको अपनी स्वयं की ताकत पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ना होगा अन्यथा आपको धोखा हो सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप उसमें बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए अन्यथा आपको बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। नौकरीपेशा महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में विशेष दिक्कतें आ सकती हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जल्दबाजी या फिर बहकावे में आकर कारोबार में बड़ा धन निवेश न करें। सप्ताह के उत्तारार्ध में आप अपनी जिद और गुस्से पर जितना नियंत्रण रखेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू रखें अन्यथा इसके कारण आपके वर्षों से बने संबंध टूट सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात में अड़चनें आएंगी, जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन लगाकर पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed