फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 02-08 Oct) 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (02-08 Oct): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Oct 2023 06:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 06:06 PM IST
सार

सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा और आपका अधिकांश समय परिजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में मनचाही सफलता से आपके उत्साह में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 02-08 Oct) 2023 weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करते हुए खुशियां और मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम और प्रयास की सीनियर तारीफ करेंगे। कामकाजी महिलाओं का न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर के भीतर मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्राएं हो सकती हैं। खास बात यह कि यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप अपने प्रेम संंबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपके परिजन इस पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा सकते हैं।


सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा और आपका अधिकांश समय परिजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में मनचाही सफलता से आपके उत्साह में बढ़ोतरी होगी। आप सप्ताह के अंत तक बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपकी बाजार में धाक बढ़ेगी। कामकाज और पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो पूरा सप्ताह शुभ एवं फलप्रद बना हुआ है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें सप्ताह के अंत तक दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed