फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   rashifal 2022 dhanu sagittarius horoscope 2022 varshik rashifal predictions 2022 dhanu for career money luck and health

Dhanu Rashifal 2022: धनु राशि के लिए साल का कौन सा महीना रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें धनु भविष्यफल 2022

Mon, 27 Dec 2021 10:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Dec 2021 10:10 AM IST
सार

Dhanu Rashifal 2022: जनवरी- माह के ग्रह अति अनुकूल, सरकारी विभागों में रुका हुआ कार्य बनेगा, आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। फरवरी- वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद, मकान-वाहन क्रय का योग। मार्च- धर्म-आध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी, लिए गए निर्णयों की सराहना होगी, विदेश यात्रा के भी योग।

विज्ञापन
rashifal 2022 dhanu sagittarius horoscope 2022 varshik rashifal predictions 2022 dhanu for career money luck and health
Dhanu Rashifal 2022: वर्ष पर्यंत आपकी सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत से अधिक रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sagittarius Horoscope/Dhanu Rashifal 2022
विज्ञापन

धनु राशिफल- 2022
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे

स्वभाव और चुनौतियां

आप सत्यबुद्धि से युक्त, शूरवीर, शत्रुमर्दी, अपने आपको हमेशा व्यस्त रखने वाले, स्वयं ही लक्ष्य तक शीघ्र पहुंचने वाले त्याग भाव के धनी हैं। अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता और अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय पाते हैं। वर्ष के आरंभ से ही अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं के क्रय पर भी अधिक खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। 12 अप्रैल से राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। 13 अप्रैल से बृहस्पति के भी अपने ही घर मीन राशि में आने के शुभ प्रभावस्वरूप कई विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। वर्ष पर्यंत आपकी सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत से अधिक रहेगा। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें-  धनु राशिफल 2022

माह के सितारे

  • जनवरी- माह के ग्रह अति अनुकूल, सरकारी विभागों में रुका हुआ कार्य बनेगा, आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। 
  • विज्ञापन
  • फरवरी- वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद, मकान-वाहन क्रय का योग।
  • मार्च- धर्म-आध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी, लिए गए निर्णयों की सराहना होगी, विदेश यात्रा के भी योग।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अप्रैल- नौकरी में पदोन्नति के योग, मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार, विलासितापूर्ण वस्तुओं में खर्च।
  • मई- शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता, घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा, वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी।
  • जून- संतान संबंधी चिंता दूर होगी, प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी, प्रेम विवाह का भी सुंदर योग।
  • जुलाई- शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी, कार्य व्यापार में उन्नति के योग।
  • अगस्त- शिक्षा-प्रतियोगिता में नई चुनौतियां मिलेंगी, पढ़ाई में और मेहनत करें, वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।
  • सितंबर- परिवार के सदस्यों से सहयोग, लिए गए निर्णयों की सराहना, वीजा के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
  • अक्टूबर- संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग, माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, गुप्त शत्रुओं से बचें।
  • नवंबर- ग्रह-गोचर अनुकूल, जमीन-जायदाद क्रय का योग, नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध प्राप्ति के योग।
  • दिसंबर- अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करें, योजनाएं गोपनीय रखें, विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं।


उपाय- अपनी राशि के अनुसार बड़े से बड़े ग्रहदोष की शांति के लिए हल्दी मिश्रित दूध, अनार का रस, गुलाब जल, शहद, घी, दही अथवा पंचामृत से रुद्राभिषेक करें।

22 नवंबर से 21 दिसंबर तक
इस अवधि के मध्य जन्मे हुए लोग धनु राशि के अंतर्गत आते हैं जिनके स्वामी बृहस्पति और मूलांक 3 है। इस राशि से प्रभावित जातक अर्थशास्त्र, कहानीकार, एकाउंट्स, जनसंपर्क के कार्य, शिक्षण कार्य, धर्म प्रचारक, समाज सेवा, पठन-पाठन प्रबंधन तथा न्यायिक कार्यों में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। नए वर्ष के स्वामी शुक्र हैं जिनका मूलांक 6 है अतः बृहस्पति और शुक्र में समानता होने के कारण इनका मिश्रित प्रभाव मिलेगा जिसके परिणाम अच्छे ही रहेंगे। अधिकतर महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी, किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। भूमि, भवन, जमीन जायदाद का सुख मिलेगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो भी वर्ष बेहतरीन रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।

शुभ अंक- 3
शुभ तारीखें- 3, 12, 21, 30
शुभ दिन- रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार
शुभ रत्न- पुखराज और माणिक

लेखक: पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed