Prayagraj Jyotish Mahakumbh: आचार्य शुभेष शर्मन ने कहा- महाकुंभ पाप धोने का नहीं, पुण्य कमाने का स्थान है
प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में आचार्य आचार्य शुभेष शर्मन ने ज्योतिष विज्ञान से संबंधित जानकारी साझा की। बता दें कि आचार्य शुभेष शर्मन एक ज्योतिषाचार्य है। जो अपने ज्योतिष विद्या से इतिहास में छुपे राज के बारे में बताते हैं।
Jyotish Mahakumbh Mahotsav: टैरो लीडर लीजा गुप्ता बोलीं, व्यक्ति को उपाय नहीं हमेशा अपने कर्म पर भरोसा रखना चाहिए
विस्तार
Pryagraj jyotish MahaKumbh: प्रयागराज महाकुंभ में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में आचार्य आचार्य शुभेष शर्मन ने ज्योतिष विज्ञान से संबंधित जानकारी साझा की। बता दें कि आचार्य शुभेष शर्मन एक ज्योतिषाचार्य है। जो अपने ज्योतिष विद्या से इतिहास में छुपे राज के बारे में बताते हैं। आचार्य शुभेष शर्मन ने ज्योतिष के बारे में बताया कि ज्योतिष जैसा गहन ज्ञान किसी अन्य विज्ञान में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने भारत की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि यहाँ प्रतिदिन कोई न कोई पर्व या त्योहार मनाया जाता है।
उदाहरण स्वरूप, उन्होंने वर्तमान समय का उल्लेख करते हुए बताया कि आज एकादशी है और महाकुंभ का आयोजन भी चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी धार्मिक आयोजन ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ही निर्धारित किए जाते हैं। आचार्य शर्मन ने ज्योतिष की अपार शक्ति पर बल देते हुए बताया कि महाकुंभ का आयोजन तभी होता है जब गुरु ग्रह वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में स्थित होते हैं।
महाकुंभ में कहां करें स्नान ?
आचार्य शुभेष शर्मन ने कहा महाकुंभ में आने वाले लोगों को गंगा, यमुना और सरस्वती नदी या उसके किनारे के पास कहीं भी जगह मिल जाए, वहां स्नान कर लेना चाहिए, क्योंकि यह सभी पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा जो व्यक्ति महाकुंभ आ गया उसे वैसे ही पुण्य फल मिल गया है।
जो पौराणिक है, वही प्रामाणिक है
आचार्य शुभेष शर्मन ने 'ज्योतिष शास्त्र और इतिहास' विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संसार में किसी भी कालखंड के बारे में सटीकता से जानना ज्योतिष के अलावा किसी वैदिक गणना के माध्यम से संभव नहीं है। देव गुरु बृहस्पति जब वृषभ राशि में होते हैं, तब प्रयागराज में कुंभ होता है। जो पौराणिक है, वह स्वयं ही प्रामाणिक है। मंगल की पृथ्वी से दूरी कितनी है, यह वैदिक गणित के माध्यम से संभव है।
आचार्य शुभेष शर्मन ने कहा कि ज्योतिष हो या महाकुंभ, सारा विश्व इसके प्रति आकर्षित है। यही इसका गुरुत्वाकर्षण है। हमारे यहां कहा गया है कि गंगा तव दर्शनात् मुक्ति। प्रयागराज तो गंगा जी का क्रीड़ा क्षेत्र है। यहां अमृत की बूंदें गिरी थीं। त्रिवेणी में अमृत बिंदु गुप्त रूप से मौजूद है। सरस्वती यहां अंतर्वाहिनी है। सरस्वती नदी कई जगहों पर गुप्त रूप से मौजूद है। हमने जो कुछ जाना है, हमारे वेदों-पुराणों से जाना है। ज्योतिष में दो बातें प्रमुख हैं। गणित और फलित। किसी विषय के विस्तार में उसके प्रचार का महत्वपूर्ण स्थान है। एक छोटे से पंचाग ने हमें बताया कि महाकुंभ कब होने जा रहा है। अगर आपने किसी विषय को ठीक तरह से नहीं समझा तो उसके बारे में ठीक से नहीं बता पाएंगे। जब हम कुछ खरीदने के लिए जाते हैं तो उच्च गुणवत्ता वाली वस्तु ही लाते हैं। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात को समझना होगा। कौन ज्योतिष शास्त्र का श्रेष्ठ ज्ञाता है, यह समझना होगा। जब हम खराब वस्तु नहीं खरीदते तो खराब ज्ञान को भी ग्रहण न करें। ज्योतिष शास्त्र से बड़ा पर्यावरण हितैषी कुछ नहीं है। ज्योतिष शास्त्र में फूलों-वृक्षों का भी उल्लेख है।
Praygraj Jyotish MahaKumbh: क्यों जरूरी है शादी से पहले कुंडली मिलान?, ज्योतिष नीलिमा जोशी ने बताई वजह
Jyotish Mahakumbh: 'विज्ञान की सरहद जहां खत्म होती है, ज्योतिष वहां से शुरू होता है', विशेषज्ञों ने बताए रहस्य