{"_id":"67949656ddd976e7fc0678d0","slug":"prayagraj-jyotish-maha-kumbh-mahotsav-know-what-tarot-card-reading-is-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jyotish Mahakumbh Mahotsav: टैरो रीडर लीजा गुप्ता बोलीं, व्यक्ति उपाय नहीं अपने कर्म पर भरोसा रखें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Jyotish Mahakumbh Mahotsav: टैरो रीडर लीजा गुप्ता बोलीं, व्यक्ति उपाय नहीं अपने कर्म पर भरोसा रखें
Sat, 25 Jan 2025 02:18 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:18 PM IST
सार
Jyotish Mahautsav: टैरो कार्ड ज्योतिष फलादेश की एक अद्भुत और प्राचीन विधा है, जिसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं को देखने, उनका आंकलन करने और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। इसी बारे में टैरो कार्ड रीडर लिजा गुप्ता टैरो रीडिंग की विस्तृत जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
टैरो कार्ड रीडर लीजा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Prayagraj Jyotish Mahakumbh Mahotsav: आज प्रयागराज स्थित महाकुंभ में अमर उजाला और उससे जुड़े उपक्रम जीवांजलि और माय ज्योतिष ने ज्योतिष का महाकुंभ लगाया है। उत्तर प्रदेश की संगम नगरी यानी प्रयागराज में यहां 'अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव' का आयोजन किया गया है जहां भारत के कोने कोने से कई ज्योतिषाचार्य शामिल होने के लिए आएं हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में टैरो कार्ड रीडर लिजा गुप्ता ने भी ज्योतिष महाकुंभ के मंच पर अपने विचार साझा किए । टैरो कार्ड ज्योतिष फलादेश की एक अद्भुत और प्राचीन विधा है, जिसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं को देखने, उनका आंकलन करने और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार की रूपरेखा और चित्रों से अंकित कार्ड का प्रयोग किया जाता है, जो स्वयं में एक अलग अर्थ लिए होते हैं। टैरो कार्ड रीडर लिजा गुप्ता टैरो रीडिंग की विस्तृत जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है टैरो कार्ड
टैरो कार्ड रीडर लीजा गुप्ता ने बताया कि टैरो कार्ड भविष्य बताने का एक टूल है, जो व्यक्ति को यूनिवर्स से कनेक्ट करता है।
टैरो कार्ड रीडर लीजा गुप्ता ने बताया कि टैरो कार्ड भविष्य बताने का एक टूल है, जो व्यक्ति को यूनिवर्स से कनेक्ट करता है।
विज्ञापन
लव मैरिज के लिए उपाय नहीं विलिंग पावर है जरूरी
लव मैरिज को लेकर टैरो कार्ड रीडर लीजा गुप्ता ने कहा कि उपाय करना सही नहीं है, उनका मानना है कि यदि दो लोग साथ में रहना चाहते हैं, तो उनकी विलिंग पावर मजबूत होनी चाहिए। टैरो कार्ड रीडर ने आगे कहा कि व्यक्ति को उपाय नहीं हमेशा अपने कर्म पर भरोसा रखना चाहिए।

'आपके कर्म की बात करते हैं टैरो कार्ड'
टैरा कार्ड रीडर लीजा गुप्ता ने कहा कि टैरो में मनोविज्ञान का बहुत महत्व है। जिन बातों को लेकर हम सजग नहीं हैं, वो बातें हमारे अवचेतन मन में चलती रहती हैं। टैरो कार्ड से इन बातों को समझने में मदद मिलती है। ज्योतिष के साथ जब टैरा को जोड़ देते हैं तो यह एक ताकतवर कॉम्बिनेशन हो जाता है। टैरो कार्ड बताते हैं कि आपकी मनोदशा कैसी रहेगी, इसे आप किस तरह ठीक कर सकते हैं। आप टैरो कार्ड के माध्यम से अपने अंतर्मन में झांककर भविष्य के निर्णय ले सकते हैं। जो कुछ हमारे साथ हो रहा है, उसे किस तरह ठीक से मैनेज करें, इसमें टैरो कार्ड रीडिंग से मदद मिलती है। टैरा कार्ड रीडिंग आपके कर्म के बारे में ज्यादा बात करती है। यह जानना भी दिलचस्प है कि टैरो कार्ड रीडिंग के लिए आने वाले लोग अध्यात्म से ज्यादा जुड़े होते हैं। वो जीवन में कुछ न कुछ उद्देश्य ढूंढना चाहते हैं। टैरो कार्ड उनके लिए एक माध्यम बन जाते हैं।
Praygraj Jyotish MahaKumbh: क्यों जरूरी है शादी से पहले कुंडली मिलान?, ज्योतिष नीलिमा जोशी ने बताई वजह
Jyotish Mahakumbh: 'विज्ञान की सरहद जहां खत्म होती है, ज्योतिष वहां से शुरू होता है', विशेषज्ञों ने बताए रहस्य