{"_id":"591bd90f4f1c1bd520f22bcd","slug":"pm-narendra-modi-predicted-by-nostradamus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार@3: मोदी को लेकर 450 साल पहले ही हुई हो गई थी ये भविष्यवाणी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
मोदी सरकार@3: मोदी को लेकर 450 साल पहले ही हुई हो गई थी ये भविष्यवाणी
Wed, 17 May 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Wed, 17 May 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को तीन साल होने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में पीएम मोदी ने कई कड़े फैसले भी लिए, जो बाद में सफल रहें। पीएम मोदी के इन्हीं कड़े फैसलों के चलते देश को शक्तिशाली देशों में गिना जाने लगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पीएम मोदी की भविष्यवाणी आज से करीब 450 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। जी हां 16वीं सदी में हुए फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की पीएम मोदी की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि 21वीं सदीं में एशिया में एक महान नेता का जन्म होगा, जिसे लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़कर देख रहे हैं। जानें 16वीं सदी में नास्त्रेदमस ने क्या की थी भविष्यवाणी
2 of 5
1503 फ्रांस में जन्में नास्त्रेदमस की 1555 में एक किताब 'द प्रोफेसीज' आई, जिसमें उन्होंने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया। कहा जाता है कि नास्त्रेदमस ने अपनी इस किताब में घटनाओं को सीधे सीधे नहीं बताया था।
3 of 5
उन्होंने एशिया के नेता के बारे में भी अपनी इस किताब में लिखा। नास्त्रेदमस ने कहा था कि 21वीं सदी में एशिया में एक महान नेता का जन्म होगा, जिसे पहले तो लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे, लेकिन अपने काम के कारण जल्द ही वो लोगों का चहेता बन जाएगा। उनकी इस भविष्यवाणी को पीएम मोदी से जोड़कर देखा जाने लगा। इस बात को फ्रेंच लेखक फ्रैंकोइस गॉटियर ने भी अपने लेख में लिखा था। उन्होंने कहा कि वह यह शख्य लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधत्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फ्रेंच भाषा में लिखी नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में यह भी लिखा कि यह व्यक्ति भारत की दशा को बदल कर रख देगा। बाद में बाकी देश भी इससे डरेंगे और सभी शक्तिशाली देश इसका लोहा भी मानेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में कई घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जिसमें परमाणु हमलों, एडोल्फ हिटलर, इंदिरा गांधी की मौत सच साबित हुई थी। 9/11 के हमले के बारे में नास्त्रेदमस ने कहा था कि दो लोहे के पक्षी नई भूमि की दो बड़ी सी चट्टान से टकराएंगे, जिसके बाद युद्घ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।