{"_id":"5be958e7bdec2269be332e1c","slug":"never-do-these-things-on-tuesday-according-to-astrology","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार के दिन न करें ये 5 तरह के काम, शास्त्रों में माना गया है अशुभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
मंगलवार के दिन न करें ये 5 तरह के काम, शास्त्रों में माना गया है अशुभ
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के हर एक दिन का अपना विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में प्रत्येक दिन को खुशहाल और सकारात्मक ऊर्जा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय बताए गए है। सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जिममें कुछ काम को करने से बचना चाहिए। सुख-समृद्धि पाने के लिए मंगलवार के दिन विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
1- मंगलवार के दिन उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए। ज्योतिष के अनुसार उड़द दाल जिसे काली दाल भी कहते हैं उसका संबंध शनि ग्रह से होता है। शनि और मंगल ग्रह एक दूसरे के विपरीत ग्रह माने जाते है।
विज्ञापन
2- शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन कभी भी जमीन की खुदाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
3- मंगलवार के दिन नुकीली चीजों को बाजार से खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। यह नकारात्मकता को बढ़ावा देता है।
4- मंगलवार के दिन न तो बाल कटवाना चाहिए और न ही दाढ़ी।
5- मंगलवार के दिन भूलकर भी किसी से बहस या लड़ाई- झगड़ा नहीं करना चाहिए।