फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2026: 20 जून को मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Thu, 11 Jun 2026 09:57 AM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 11 Jun 2026 09:57 AM IST
सार

20 जून 2026 को मंगलदेव मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव के अवसर ला सकता है।

विज्ञापन
mars transit in taurus these are lucky zodiac signs for career and money
मंगल गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम और संपत्ति का कारक ग्रह होता है। जब-जब मंगल का राशि परिवर्तन होता है कई राशि वालों के जीवन में बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार, 20 जून 2026 को मंगलदेव मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव के अवसर ला सकता है। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। 
mars transit in taurus these are lucky zodiac signs for career and money
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
मंगल का अपनी स्वराशि से शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में गोचर करने से कर्क राशि वालों के लिए अच्छा संकेत है। मंगल का गोचर आपकी कुंडली के 11वें भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आने वाले कुछ समय में आपको आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर में नई तरह की जिम्मेदारी और प्रमोशन के योग हैं। इस दौरान कर्क राशि वालों के रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नई योजनाओं का काम आगे बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 
mars transit in taurus these are lucky zodiac signs for career and money
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ और उन्नति कारक हो सकता है। मंगल का यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव यानी भाग्य के भाव में होगा जिससे आपको भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। नए-नए कामों में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार और तरक्की के योग बनेगा। भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in taurus these are lucky zodiac signs for career and money
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपको आर्थिक मामलों में धन लाभ और बेहतर अवसर दिलाएगा। आपकी राशि से मंगल का गोचर पंचम भाव में होगा जिससे आपको धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापार में नई योजना पर कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आकस्मिक धन के योग बनेंगे और आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 
विज्ञापन
mars transit in taurus these are lucky zodiac signs for career and money
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर भाग्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। मंगल का गोचर आपकी कुंडली के तीसरे भाव में होगा। इस दौरान आपके कुछ पुराने कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। करियर में नई तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती है जिससे आपके मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिल सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed