फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   mars transit in makar rashi mangal ka rashifal parivartan impact on all zodiac signs

05 फरवरी को मंगल करेंगे शनि की राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा असर

Sat, 03 Feb 2024 02:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 Feb 2024 02:38 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मकर राशि शनि देव की राशि होती है जिसमें मंगलदेव 15 मार्च तक रहेंगे।

विज्ञापन
mars transit in makar rashi mangal ka rashifal parivartan impact on all zodiac signs
मंगल का राशि परिवर्तन

विस्तार

फरवरी माह में बुध के राशि परिवर्तन के बाद अब 5 फरवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी राशि बदलने वाले हैं। 05 फरवरी 2024, सोमवार को मंगल धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मकर राशि शनि देव की राशि होती है जिसमें मंगलदेव 15 मार्च तक रहेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों पर असर देखने को मिलेगा। आइए करते हैं मंगल के राशि परिवर्तन का ज्योतिषीय विश्लेष्ण।
विज्ञापन


मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ और व्यापार में मुनाफा होने के संकेत हैं। रोजगार का तलाश पूरी होगी।
विज्ञापन


वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय मिलाजुला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धन का खर्च ध्यान से करें वरना इसका नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशि- आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। 

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों पर मंगल के मकर राशि में गोचर करने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्य कुशलता का ध्यान रखना होगा। 

सिंह राशि- मार्च तक आपको किसी भी प्रकार का कोई जोखिम करने से बचना होगा। नहीं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

कन्या राशि- मंगल का गोचर आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। धन लाभ के अच्छे अवसर बन सकते हैं। आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। 

तुला राशि- कार्यों में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अपने किसी करीबी मित्र का साथ मिल सकता है। लेकिन आपके ऊपर शत्रु हावी हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि- मंगल कार मकर राशि में गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ सकता है। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 


धनु राशि- इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नई योजनाओं पर आप कुछ आगे की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। 

मकर राशि- मंगल का गोचर आपके लग्न में हो रहा है ऐसे में आपको लेन-देन के मामलों में थोड़ा सतर्क रहकर चलना होगा। सेहत का विशेष ध्यान आपको रखना होगा। 

कुंभ राशि- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने के बाद ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 

मीन राशि- अटके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिल सकते हैं। नई नौकरी का आपकी तलाश इस माह जरूर पूरी हो सकती है। 

राशि परिवर्तन: फरवरी में होगा 4 ग्रहों का गोचर, इन राशि के जातक रहें सावधान

फरवरी माह में बन रहा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों को लिए शुभ रहेगा पूरा महीना

February Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा,पढ़ें मासिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed