Astrology: ज्योतिष में मंगल ग्रह का क्या है महत्व, जानिए शुभ-अशुभ प्रभाव
मंगलदेव को मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में मंगल अच्छे होते हैं ऐसे जातक स्वभाव से निडर, साहसी, पराक्रमी होते है।
विस्तार
ज्योतिष शास्त्र में सभी 9 ग्रहों में हर एक ग्रह का अपना विशेष महत्व और कारकत्व होता है। ग्रह अपने-अपने स्वभाव और कुंडली में स्थितियों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको मंगल ग्रह के बारे में बताएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। जन्म कुंडली के अलग-अलग भावों में मंगल ग्रह का प्रभाव भी तरह- तरह का होता है।
ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को जहां राजा, चंद्रमा को रानी को मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है। मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना और भाई कारक होता है। मंगल को दो राशियों क स्वामित्व प्राप्त है। ये दो राशियां हैं मेष और वृश्चिक। राशिचक्र में इन्हें 1 और 8 अंक से दर्शाया जाता है। मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं जबकि कर्क राशि में ये नीच के हो जाते हैं। मंगलदेव को मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में मंगल अच्छे होते हैं ऐसे जातक स्वभाव से निडर, साहसी, पराक्रमी होते है, वहीं जिन जातकों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होते हैं जातक के जीवन में तरह-तरह की कठिनाईयां आती हैं।
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को सातवीं पूर्ण द्दष्टि के अलावा चौथे और आठवीं विशेष द्दष्टि प्राप्त है।
- कुंडली में मंगल दोष होने पर व्यक्ति के विवाह और दांपत्य जीवन में तरह-तरह की परेशानियां आती हैं। मंगल दोष होने पर विवाह में देरी होती है।
- अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में अगर मंगल पहले, चौथे, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में बैठे हुए हो तो कुंडली में मांगलिक दोष होता है।
- जिन व्यक्तियों के लग्न में मंगल ग्रह होते हैं वे सुंदर, तेज और ऊर्जावान होते हैं। लग्न में मंगल के होने पर व्यक्ति बहुत ही निडर, साहसी, खतरों का सामना करने वाला और पराक्री होता है। ऐसे व्यक्ति गुस्से वाला होता है और किसी भी तरह के दबाव में जल्दी नहीं आता है। ऐसे जातकों का करियर क्षेत्र सेना और पुलिस में होता है।
- अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल बली होता है तो व्यक्ति के अंदर ऊर्जा और निडरता रहती है। ऐसा व्यक्ति अपने भाई-बहनों को तरक्की भी दिलाते हैं।
- कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर व्यक्ति किसी न किसी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। मंगल के कमजोर या पीड़ित होने पर व्यक्ति के शत्रु हावी होते हैं। इसके अलावा कर्ज और जमीन संबंधी विवादों का सामना भी करना पड़ता है।
- मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होते हैं। मेष राशि में मंगल ताकतवर हो जाते हैं। इस राशि में वो मूल त्रिकोण कहलाते हैं वहीं वृश्चिक राशि में स्वराशि के होते हैं। तीसरे, छठे और एकादश भाव में विराजमान मंगल को बेहद बलवान माना गया है।
- मंगल चंद्रमा, गुरु और बुध के साथ बेहद शुभ परिणाम देते हैं लेकिन सूर्य, राहु और शनि के साथ ये अशुभ हो जाते हैं।
- शुक्र के साथ मंगल की युति होने पर व्यक्ति में चरित्र दोष होता है।
- दशम भाव में सूर्य-मंगल-राहु की युति से जातक को कोई बड़ा पद दिलाने में कामयाब होते हैं। दशम भाव में मंगल सबसे अधिक बलवान होकर सबको साथ लेकर के चलते हैं।
- लग्न और सप्तम भाव में मंगल के होने पर व्यक्ति अंहकारी होता है।
- कुंडली के दूसरे और आठवें भाव में मंगल के होने पर व्यक्ति अपने परिवार को ज्यादा सुख नहीं दे पाता है।
-
Astrology: जानिए कुंडली के सभी भावों से किन-किन विषयों का किया जाता है विचार
-
Astrology: जानिए क्या होती है लग्न कुंडली और ज्योतिष में इसका महत्व
-
Astrology: ग्रह कब शुभ और कब अशुभ फल देते हैं, जानिए ज्योतिष शास्त्र के 10 नियम
-
Astrology: जानिए कुंडली के 12 भावों में बैठे शुभ-अशुभ ग्रहों का फलादेश
-
Astrology: ज्योतिष में चंद्रमा का महत्व, कुंडली में चंद्रमा आपके जीवन को किस तरह करता है प्रभावित
-
वैदिक ज्योतिष में सूर्य : कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर मिलता ऊंचा पद
-
Astrology: जानिए व्यक्ति के संपूर्ण जीवन पर नौ ग्रहों का प्रभाव
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.