फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2025: बुध की राशि में मंगल का गोचर, जानिए किन-किन राशि वालों को मिलेगा फायदा

Tue, 29 Jul 2025 02:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Jul 2025 02:08 PM IST
सार

Mangal Gochar 2025:  साहसी ग्रह मंगल अब 28 जुलाई से कन्या राशि में आ गए हैं। मंगलदेव इस राशि में 13 सितंबर 2025 तक रहेंगे, फिर इसके बाद तुला राशि में आ जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, रक्त और क्रोध का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Lucky Zodiac Sign Mars Transit in Mercury’s Sign Effects on Zodiac Sign
मंगल गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar 2025: महान पराक्रमी और साहसी ग्रह मंगल अब 28 जुलाई से कन्या राशि में आ गए हैं। मंगलदेव इस राशि में 13 सितंबर 2025 तक रहेंगे, फिर इसके बाद तुला राशि में आ जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, रक्त और क्रोध का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को सेनापति का दर्जा मिला हुआ है जो लगभग 45 दिनों तक एक राशि में रहते हैं, फिर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं और मंगल की बुध की आपस में शत्रुता का भाव रहता है। लेकिन इन सबके बावजूद मंगल का कन्या राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 
Mangal Gochar 2025 Lucky Zodiac Sign Mars Transit in Mercury’s Sign Effects on Zodiac Sign
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का पंचम भाव में आना बहुत ही सुखद संकेत है। मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से संतान की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान जो लोग नई संपत्ति या फिर नया वाहन आदि खरीदना चाह रहे हैं उनके अच्छा योग बन रहा है। वृषभ राशि के लोगों की आय में इजाफा होगा औरौ नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। लेकिन इस दौरान आपको बहुत ही सोच-समझकर करना होगा। 

Weekly Horoscope (28 July-03 August): सिंह समेत तीन राशियों को धनलाभ के योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Mangal Gochar 2025 Lucky Zodiac Sign Mars Transit in Mercury’s Sign Effects on Zodiac Sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर धन में वृद्धि करवाएगा। धन प्राप्ति के नए-नए स्त्रोत  बन सकते हैं। आपको अपनी वाणी और गुस्से को नियंत्रण में करना होगा। नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान निवेश के लिए आपको अच्छा मौका मिलेगा। 

Lucky Zodiac Sign: यह सप्ताह इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Lucky Zodiac Sign Mars Transit in Mercury’s Sign Effects on Zodiac Sign
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आपके एकादश भाव में होगा जिससे मंगल का शुभ प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिलेगा। आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। नई योजनाएं इस दौरान काम आएंगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको धैर्य और संयम के साथ कार्य करना होगा। 

August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों की चाल का 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव ? पढ़ें मासिक राशिफल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed