Mars And Saturn Combination: फरवरी का महीना कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी अहम है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस महीने पंचग्रही योग का संयोग भी बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पराक्रमी और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पृथ्वीपुत्र मंगल 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 7 अप्रैल तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके मकर राशि में प्रवेश का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह इनकी उच्चराशि है। कई राशि वाले जातकों के लिए तो ये रूचक योग का निर्माण भी करेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च के होते हैं।
{"_id":"62160fe3a8b2145aa329247a","slug":"know-which-4-zodiac-signs-may-get-the-problem-after-mars-and-saturn-combination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mars And Saturn Combination: मकर राशि में मंगल और शनि की युति, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mars And Saturn Combination: मकर राशि में मंगल और शनि की युति, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Thu, 24 Feb 2022 07:32 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 24 Feb 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
वैदिक ज्योतिष के अनुसार पराक्रमी और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशि
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल और शनि की युति सातवें भाव में हो रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सातवां भाव दांपत्य जीवन और साझेदारी का होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। ऐसे में आपको संभलकर चलना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट में कार्य करते समय संभलकर कार्य करने की जरूरत होगी।
राशि
सिंह राशि
आपके लिए शनि और मंगल का मकर राशि में एक साथ होना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कानून वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपको इसमें संभलकर रहना होगा नहीं तो नुकसान होने की संभावना ज्यादा है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ वाद-विवाद की संभावना भी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों को कोई गंभीर बीमारी से जूझना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आपकी राशि से शनि और मंगल की युति पांचवें भाव में होगा। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस के मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने से मन बहुत ही व्यथित रहेगा। संतान संबंधित समस्याओं भी आ सकती हैं।

धनु राशि
आपकी राशि से मंगल और शनि की युति तीसरे भाव में हो रही है। धन संबंधी समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। व्यापार में नई डील से आपको नुकसान पहुंच सकता है ऐसे में आपको सचेत रहने की आवश्कता होगी।
आपकी राशि से मंगल और शनि की युति तीसरे भाव में हो रही है। धन संबंधी समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। व्यापार में नई डील से आपको नुकसान पहुंच सकता है ऐसे में आपको सचेत रहने की आवश्कता होगी।