मेषः पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा
इस समय पारिवारिक रिश्तों में प्यार और सद्भावना के प्रबल संकेत हैं आप भी खुद को परिजनों के बहुत नजदीक पाएंगे। आज आप उनके साथ समय बिताना चाहेंगे। तो फिर देर किस बात की है उनको ले जाइये अपने साथ कहीं बाहर खाना खिलाने और फिल्म दिखाने। साथ बिताए इन पलों को आप ताउम्र याद करेंगे।
आज भावनाओं में बह जाने का दिन है, अतः बेहिचक अपने दिल की चाहतों को अपने साथी से कह डालें। एक दूसरे में खो जाने एवं आपसी रिश्तों को और मजबूत हो जाने दें।
तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें।
अगर आपका अपना व्यापार है जिसमें आपके पास कोई सरकारी लेन देन है तो आज पैसे रूपये के मामले में आपको बड़ा फायदा होने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखिये इसका अच्छा फल जल्दी ही आपको मिलेगा और प्रसंशा भी मिलेगी।
आज तनाव कम होने के कारण आप अच्छा महसूस करेंगे। आप स्वास्थ्य की तरफ सकारात्मक व्यवहार रखते हैं और आपकी जीवनशैली भी ठीक रहेगी। कुल मिलाकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आप जिम जाना शुरु करें ताकि आपको लाभ प्राप्त हो सके।
वृष राशिः आय का लाभ मिल सकता है
आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है।
आज आपके प्रेम के हर रोज की आम चीज बनने की आशंका है। बेहतर होगा यदि आप इससे बचने के कुछ उपाय करें। अपने साथी के लिए इस संबंध में रोमांच भरें व बोरियत से बचें यदि आप यह सोचेंगे कि प्रेम एक अहम चीज है व इसे बढ़ाने व जिंदा रखने की कोशिश करनी चाहिए तो आपको बहुत फायदा होगा।
सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की कोशिश करें।
आज आपको कुछ अल्प अवधि में होने वाली आय का लाभ मिल सकता है, यह शेयर बाजार से भी हो सकता है। अगर आप ट्रेडिंग में हैं तो आपको लगेगा कि होशियारी से की गई कुछ खरीदारी का आज आपको बड़ा लाभ मिला। फिर भी आज कोई नया जोखिम ना उठायें, लाभ की संभावनाएं हैं तो नुकसान से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
कोई भी भारी सामान उठाते समय आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता हैं। ऐसा कोई भी कार्य ना करें जिससे आप पर काम का ज्यादा दबाव पड़े। किसी भारी वजन को उठाते समय आपको बेहद सतर्क और सावधान रहना होगा ताकि आप खुद को किसी चोट से बचा सकें।
मिथुन राशिः आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है
आज आप अपनी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे। आज आप अपने रिश्तों पर भी एक नजर डालेंगे और उन्हें और अच्छा बनाने की सोचेंगे। आज का दिन आत्मविष्लेशण का दिन है। आज के दिन का उपयोग अपने आप को और अच्छी तरह जानने में लगाएं और अपने आप को सफलता के लिए तैयार रखें।
आज आप अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने के मूड में हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि आपकी रोमांटिक जिंदगी में अड़चन आ गई है। ये दिन अपनी छोटी-छोटी बातों के लिए याद रखने योग्य हैं।
अगर आप इस समय बेराजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिस दिशा से नौकरी मिलने की उम्मीद है, उस तरफ अपनी आंख व कान खुले रखें और जैसे ही कोई नया मौका मिले उसे तुरंत ही झपट लें।
आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं।
इस समय आप पेट की परेशानी से जूझ सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। आपके परिवार के किसी भी सदस्य को पेट की परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी से बचाव करें। आराम करें, इससे लाभ मिलेगा। अपना और अपने परिवार वालों का ख्याल रखें।
कर्क राशिः शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे
आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। आज आप अवश्य ही इस समस्या को हल कर लेंगे।
आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको चाहिए कि आप किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं जहां कोई आपको तंग न करे। इस प्रकार आप एक-दूसरे को भली प्रकार जान सकेंगे। इस प्रकार बाहर जाने से ना केवल आपकी बोरियत दूर होगी वरन् जिंदगी के नये आयाम भी मिलेंगे।
वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिये हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन उनके लिये शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा बेरोजगार हैं, उन्हे नवीन अवसर मिल सकेंगे।
व्यवसाय के क्षेत्र में बन रहे नये संपर्कों से आपको फायदा पहुंचाने वाले नये मौके मिलेंगे। हालांकि इन्हें हासिल करने से पहले इसके दोनों पक्षों को ठीक से समझना बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी बौध्दिक क्षमता का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए भी करना चाहिए। इससे आपको अपना प्रोजेक्ट जल्दी पूरा करने में तो मदद मिलेगी ही, नये – नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे।
आज आप बहुत कोमल और विनम्र हैं। आपकी दिमाग की स्थिति आपके स्वास्थ्य में योगदान दे रही है। आप आराम पर ध्यान दें। यह आपके लिए हितकर होगा।
सिंह राशिः आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें
आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें।
आज आपको चाहिए कि साथी के साथ रोमांटिक मूड में बैठकर एक दूसरे की उन समस्यायों को सुनें, जिनसे वह आपको अवगत कराना चाह रहा है। आज शांत स्थान पर साथ बैठकर आपसी मतभेदों को मिटाएं। और अपनी भावनाओं से साथी को अवगत कराएं, जिनसे आपका आपसी रिश्ता और मजबूत हो जाये।
आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। इस शुभ दिन का पूरा लाभ उठाएं। जीवन में भौतिक चीजें आने से जिन्दगी का आनंद उठायेंगे। लेकिन सुख सुविधा में जीवन की अनमोल चीजें जैसे कि परिवार, मित्र और सेहत को नजरअंदाज ना कर दें।
कोशिश करें कि आज आप दबाव में ना रहें। हो सकता है किसी चिड़ को लेकर टैन्शन में आ जाएं। अगर आपको ब्लडप्रेशर जैसी समस्या है तो खुद को आराम करने का समय दें ताकि इसका आपकी सेहत पर बुरा असर ना पड़ पाए। आज सब्र एक ऐसी चाबी हो जो सब कुछ ठीक करने में आपको मदद करेगी।