फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज सितारों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर हो रहा है, जानिए

Mon, 10 Oct 2016 12:32 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 10 Oct 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 10 october 2016
राशि
आज से चन्द्रमा शन‌ि की राश‌ि मकर में चलेंगे। चन्‍द्रमा का यह गोचर आपकी राश‌ि पर क्या असर डालेगा, जानने के ल‌िए पढ़ें अपना राश‌िफल।

मेष राश‌िः आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है

daily rashiphal 10 october 2016
मेष राश‌ि

​लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। अब आप मानसिक व भावनात्मक रूप से आगे बढ़ सकते हैं।
आज आपको लगेगा कि आपके प्रेम जीवन में आपका कोई नहीं है। फिर भी, आज का दिन आपके लिए परिवर्तन ला सकता है। अपने दोस्तों के बीच या कार्यस्थल या किसी समारोह में आपकी भेंट आज ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके बारे में आपने सोचा भी ना हो।
आज आप अपनी मेहनत और स्पष्ट बातचीत से अपने व्यवसायिक विरोधियों को निरस्त कर देंगे। अगर आप ये दिखाएं कि आपके इरादे नेक हैं और आपके काम करने का ढंग सही है तो आपके विरोधी आपको बिल्कुल भी अस्थिर नहीं कर पाएंगे।
इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी। आप इस दुविधा में पड़ सकते हैं कि पैसा बचाया जाय या जो सामने जरूरत आ पड़ी है उसके लिए खर्च कर दिया जाय।

वृष राश‌िः कार्यस्थल पर अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें

daily rashiphal 10 october 2016
वृष राश‌ि
आज का दिन अपने प्रियजनों के साथ बाहर जाने के लिए बहुत अच्छा है। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेंगा। इस यात्रा का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि परिवार के साथ बाहर जाने के मौके रोज-रोज नहीं आते।
आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। वह कोई दोस्त हो सकता है, जिससे कि आपका रोमांस पीगें बढ़ा रहा हो। अपने मन की अनुभूति को प्रकट करने से न हिचकें, इससे आपकी जिंदगी मे एक अच्छा बदलाव आयेगा। आपका साथी भी अपनी अनुभूति को प्रकट करने के लिए अत्यन्त इच्छुक होगा।
आज कार्यस्थल पर अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। याद रखें, कि आपको एक सही स्थिति की आवश्यकता है।
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन हलचलों से भरा है। बहुत कड़ी मेहनत के बाद भी शायद आपको स्कालरशिप न मिले। अपने सभी जरूरी खर्चों के लिए पैसा जुटाना आपके लिए असंभव नहीं पर मुश्किल जरूर होगी। फिर भी अपने सामर्थ्य के हिसाब से जितना बेहतर कर सकें, करते रहें। सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें

daily rashiphal 10 october 2016
म‌िथुन

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें। आज आपकी भावनाएं स्थिर रहेंगे और आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास व ऊर्जा का अगर आप सही प्रयोग करें तो आप वो अवश्य हासिल कर पाएंगे जो कि आपने अपने लिए तय किया है।
आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें।
व्यवसाय में चलने वाले कठिन दौर के चलते आप भागीदारी के विकल्प की बात मन में ला सकते हैं। आप इस समय भ्रम की स्थिति में भी हो सकते हैं, जहां पर आप ये सोचेंगे कि भागीदार के साथ आगे जाना सही होगा या नहीं। आप घरेलू भागीदार के साथ मिलकर इस व्यवसाय को धन प्राप्ति का जरिया बना सकते हैं। 
आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। और आखिरकार आपको जितना जल्दी मुमकिन हो सामने आकर उससे निपटना चाहिए। अपनी जिम्मेदारियों से भागना ठीक नहीं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः लेन-देन में गलती से बचें

daily rashiphal 10 october 2016
कर्क राशि

आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है।
आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो कि आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके प्रिय के बीच का है। इसमें आपके दोस्त का आना अवांछनीय है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवांछित हस्तक्षेप न करने दें उसे साफ-साफ बता दें कि यह आपका आपसी मामला है, और इसे आप स्वयं ही निबटा लेने मे सक्षम हैं।
आज विद्यार्थी एक लंबे सत्र के बाद फिर से किताबों में मन लगाएंगे। आज के दिन परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। आज के दिन शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर चलने से उन्हे प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकता है।
जमीन जायदाद बेचने के लिए यह एक शुभ दिन है इसीलिए अगर आप कोई जमीन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए लाभकारी है। आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जमीन सम्बंधी कागजात ध्यानपूर्वक जांच लिए हैं। क्योंकि, सिर्फ एक मंगलकारी दिन आपको इतने बड़े लेन-देन में भूलचूक होने से नहीं बचा सकता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed