फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Chandra Grahan 2019 lunar eclipse date guru purnima and Chandra Grahan on 16 july

Chandra Grahan 2019: लगातार दूसरी बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहण, सात राशियों के लिए अशुभ

Thu, 04 Jul 2019 01:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 04 Jul 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2019 lunar eclipse date guru purnima and Chandra Grahan on 16 july
फाइल फोटो- चंद्र ग्रहण
जुलाई महीने की 16 -17 तारीख को चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण खण्डग्रास चंद्रग्रहण होगा। इस चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटे 59 मिनट रहेगी। देश में यह चंद्रग्रहण 16-17 जुलाई की रात 1.31 बजे प्रारंभ होकर तड़के 4.30 बजे तक रहेगा। चन्द्र ग्रहण में ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ
इस बार चंद्र ग्रहण और गुरु पूर्णिमा पर्व एक साथ होगा।  गुरु पूर्णिमा पर यह लगातार दूसरे वर्ष चंद्रग्रहण लग रह है। इससे पहले 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर ही खग्रास चंद्रग्रहण था। पहले इस ग्रहण की अवधि  3 घंटे 51 मिनट थी। इस बार ग्रहण की अवधि 2.59 मिनट रहेगी।  गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ होने पर गुरु पूजा का कार्यक्रम भी सूतक लगने से पहले तक ही होंगे। 
विज्ञापन


खंडग्रास चंद्र ग्रहण का योग- 16 जुलाई
पंचांग के अनुसार आषाढ़ी पूर्णिमा पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, वैधृति योग, विशिष्ट करण और ग्रहण अवधि में चंद्रमा धनु राशि में रहेगा। शनि व केतु पहले से ही धनु राशि में हैं। इनके साथ चंद्रमा के होने से त्रिग्रही युति बनने से मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर : 
मेष-यश और सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृष-सेहत से जुड़ी कुछ गंभीर परेशानियां आ सकती हैं।
मिथुन-मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है।
कर्क-मुनाफा मिलने की संभावना। 
सिंह-मन परिवार की चिंता से दुखी रह सकता है।
कन्या- धन की हानि होने की संभावना है।
तुला- मिला-जुला दिन बीतेगा।
वृश्चिक- मान-सम्मान में गिरावट आएगी और काम में बाधा पैदा होने के संकेत हैं।
धनु- किसी परिचित से विश्वासघात मिलने की संभावना है।
मकर- शत्रुओं का भय रहेगा
कुंभ - सफलता और लाभ प्राप्ति के संकेत
मीन-परिवार में सुख चैन रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed