फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Budh Margi 2025 Budh Ka Kark Rashi Me Margi 11 August Impact On Leo

बुध कर्क राशि में मार्गी, जानिए सूर्य की राशि सिंह पर किस तरह का पड़ेगा प्रभाव

Sun, 10 Aug 2025 03:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 10 Aug 2025 03:36 PM IST
सार

Budh Margi 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अच्छा नहीं रहेगा। बुध ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। यहां बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में माग्री होंगे।

विज्ञापन
Budh Margi 2025 Budh Ka Kark Rashi Me Margi 11 August Impact On Leo
budh gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Budh Margi 2025: बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, तर्क-वितर्क, गणना, व्यापार और त्वचा का कारक ग्रह होते हैं। अब कर्क राशि में रहते हुए मार्गी हो रहे हैं। आपको बता दें कि बुध 18 जुलाई को कर्क राशि में रहते हुए वक्री हुए और अब 11 अगस्त को मार्गी होंगे। बुध का मार्गी होने कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाले हैं। ऐसे लोगों के ऊपर बुधदेव की विशेष मेहरबान होंगे जो शिक्षा, लेखन, संचार, व्यापार और मीडिया से जुड़े होंगे। बुध के मार्गी होने पर इसका व्यापक प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से सिंह राशि वालों पर किसी तरह का असर देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


सिंह राशि पर बुध के मार्गी होने का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अच्छा नहीं रहेगा। बुध ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। यहां बुध ग्रह आपके द्वादश भाव में माग्री होंगे। 12वें भाव में बुध ग्रह का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। धन हानि होने की संभावना है। जोश और ऊर्जा में कमी देखने को मिलेगी। आपको इस दौरान अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।
विज्ञापन

मालव्य और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को मिलेगा अचानक से लाभ, अधूरे कार्य होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिष में बुध ग्रह
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व भी बढ़ता है और वह शारीरिक रूप से सुंदर बनता है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। इसके अलावा जातक पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याएं भी झेलता है। वहीं कुंडली में बुध की स्थिति सही न होने पर संवाद में दिक्कतें आने लगती है, जिस कारण रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिलने लगती हैं। बुध को मिथुन और कन्या राशियों का स्वामी का ग्रह माना जाता है।

Budh Grah Margi: 11 अगस्त को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

कुंडली में बुध को मजबूत करने के उपाय
  • बुधवार को भगवान गणेश को 11 मोदक का भोग लगाएं।
  • बुधवार के व्रत रखें।
  • बुधवार के दिन हरि चूड़ियों का दान करें।
  • रोजाना आप बुध स्तोत्र का पाठ करें।
  • बुध ग्रह से जुड़े मंत्रों का 108 बार जाप करें।
  • यदि संभव हो, तो आप पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें।
  • रोजाना तुलसी को जल चढ़ाएं।
  • बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं।
  • हरी मूंग की दाल का दान करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed