2016 में जिन बॉलीवुड सितारों की किस्मत चमकी क्या 2017 में भी चमकते रहेंगे उनके सितारे या ग्रहों की बदलती चाल और राशि परिवर्तन से अब हो जाएंगे बेहाल। जानिए बॉलीवुड सितारों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2017।
कटरीना कैफ: साल की अंतिम तिमाही शुभ फलदायी
कुंभ राशि की कटरीना कैफ के लिए साल 2017 उम्मीदों भरा रहेगा। इस साल ग्रहों का गोचर इनके लिए शुभ स्थिति को दर्शा रहा है ऐसे में स्वास्थ्य से लेकर करियर तक हर क्षेत्र में इन्हें ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। इनकी झोली में अच्छी फिल्में आएंगी जिससे इनका सितारा बुलंद होगा। विरोधी पक्ष इस साल कमजोर होगा लेकिन कुछ विवादित मामलों में उलझना भी पड़ सकता है। साल की अंतिम तिमाही इनके लिए विशेष शुभ फलदायी रह सकता है।
सलमान खानः निजी जीवन में बड़ी साझेदारी की संभावना है
कुंभ राशि के सलमान के लिए यह वर्ष बीते साल से अच्छा और सुखद रहने वाला है। इनके जीवन में चली आ रही कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस साल इनकी आने वाली फिल्में बीते साल की फिल्मों से अच्छा कारोबार करेगी। क्रोध पर संयम रखें तो विवादों में उलझने की संभावना भी इस साल कम रहेगी। गुरु के शुभ प्रभाव के कारण साल की अंतिम तिमाही में इस साल कुछ बड़ी साझेदारी भी कर सकते हैं, जिनका इनके निजी जीवन से भी संबंध हो सकता है।
दीपिका पादुकोणः मिल सकता है खास सम्मान
इस साल के शुरु में ही दीपिका साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्त हो जाएंगी जिससे बीत कुछ समय से व्यक्तिगत जीवन और कैरियर को लेकर कुछ भी उलझन रही होगी वह अब सुलझने लगेगी। बीते कुछ सालों की मेहनत का बेहतर फल इन्हें इस साल कुछ खास सम्मान और फिल्म के रूप में प्राप्त हो सकता है। इस साल जीवन को एक नई दिशा भी मिल सकती है। सितंबर के बाद इनके प्रेम प्रसंग और विवाह की बातें भी खूब चर्चा में रह सकती है।
रणवीर सिंहः कामयाबी की ओर दो कदम और
कुंभ राशि के रणवीर सिंह के लिए नया साल 2017 कामयाबी की ओर दो कदम और रहेगा। इस साल इनकी आने वाली फिल्म अच्छा कारोबार करेगी और इनका सितारा और बुलंद होगा। गुरु और शनि का गोचर दोनों ही इनके लिए शुभ फलदायी है ऐसे में कैरियर और धन दोनों के लिए मामले साल अच्छा रहने वाला है।