फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेताओं के लिए कैसा रहेगा साल 2017, किसकी छिनेगी गद्दी किसे मिलेगी राजगद्दी

Thu, 29 Dec 2016 10:33 AM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Thu, 29 Dec 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
prediction 2017 for indian politician
2017 राजनेता

वर्ष 2014 के आम चुनावों में मोदी लहर में प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के साथ-साथ उत्तर भारत के कई बड़े क्षेत्रीय नेताओं की राजनीतिक साख बुरी तरह से डूब गयी थी। किन्तु इसके अगले ही वर्ष हुए दिल्ली विधान सभा चुनाव में केजरीवाल इसके बाद बिहार विधान सभा चुनाव में लालू-नितीश ने भाजपा के विजय रथ को सफलता पूर्वक रोककर भारत की राजनीत‌ि में विपक्ष को मजबूत बनाने का काम क‌िया जो एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरुरी भी है।



दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण बिल और अब नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष ने मोदी सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। इस उथल पुथल भरी राजनीत‌ि के बीच 2017 में राजनीत‌ि की स्‍थ‌‌ित‌ि पर ज्योत‌िषीय दृष्टिकोण से देखने पर ज्ञात होता है क‌ि साल 2017 राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल और शीला दीक्षित सरीखे राजनेताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

राहुल गांध्‍ाी के ल‌िए साल 2017

prediction 2017 for indian politician
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

19 जून 1970 को  तुला लग्न में जन्मे राहुल गाँधी मंगल में शुक्र की महत्वपूर्ण विंशोत्तरी दशा में रहेंगे। इस दशा के प्रभाव से मार्च के बाद से उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और देश की राजनीत‌ि में उनकी बातों को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। किन्तु इससे पहले जन्म नक्षत्र पर चल रहे शनि के कारण फरवरी-मार्च का समय उनके लिए बेहद कठिन होगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहेगा। लेक‌िन इनकी राजनीत‌िक साख मजबूत होगी।

अख‌िलेश यादव के ल‌िए साल 2017

prediction 2017 for indian politician
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

1 जुलाई 1973 को कन्या लग्न में जन्मे अखिलेश यादव इस समय बुध में शनि की विंशोत्तरी दशा में चल रहे हैं। कुंडली में शनि-मंगल के केंद्रीय प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में उनको झटका लग सकता है। चतुर्थ भाव में धनु राशि में आकर शनि उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी को ह‌िला सकता है। चुनावों में अच्छा पर‌िणाम नहीं आने से उनकी पार्टी में आंतरिक कलह और बढ़ेगा ज‌िससे उनकी स्‍थ‌ित‌ि बेहद कमजोर होगी। साल के मध्य में शुरू होने वाली केतु की माहदशा उनके राजनीतिक करियर को बुरी तरह से प्रभावित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती के ल‌िए साल 2017

prediction 2017 for indian politician
‘चेहरे के नूर’ पर मोदी-शाह पर भड़कीं मायावती - फोटो : self

15 जनवरी 1956 को जन्मी बसपा प्रमुख मायावती की कुंडली मकर लग्न की है। नवमेश बुध की शुभ विंशोत्तरी दशा में चल रही मायावती के भाग्य का सितारा एक बार फिर से बुलंदी को छू सकता है। चंद्र राशि मकर से प्रभावित मायावती को शनि की साढेसाती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दे तो कोई बड़ी बात नहीं। मायावती की कुंडली में बन रहा बुध-चंद्रमा का राजयोग उनको एक बार फिर से प्रदेश की सत्ता की ओर ले जा सकता है। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में मायावती की पार्टी बसपा की जीत भारत की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत बन कर उभर सकती है।

विज्ञापन

अरव‌िंद केजरीवाल के ल‌िए साल 2017

prediction 2017 for indian politician
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala

16 अगस्त 1968 को सिंह लग्न और मेष राशि में जन्मे अरविन्द केजरीवाल के लिए साल 2017 बड़ी सफलता लेकर आएगा। पिछले ढाई वर्षो से कंटक शनि के कारण कष्ट में चल रहे केजरीवाल और उनकी पार्टी को धनु में आ रहे शनि बड़ी राहत देंगे। गुरु में शुक्र की शुभ विंशोत्तरी दशा में चल रहे केजरीवाल को पंजाब और गोवा के विधान सभा चुनावों में बड़ी सफलता मिल सकती है। सिंह लग्न में जन्मे केजरीवाल की कुंडली में गुरु, बुध और शुक्र लग्न में स्‍थ‌ित होकर एक बड़ा राजयोग निर्मित कर रहे हैं। इस योग के प्रभाव से साल 2017 में उनका मान-सम्मान तेज़ी से बढेगा और विधान सभा चुनावों में उनकी पार्टी को बड़ी सफलता प्राप्त होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed