फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भविष्य मालिका: साल 2030 से पहले दुनिया में छा जाएगा 7 दिनों के लिए अंधेरा, कलयुग के अंत की भविष्यवाणी...

Fri, 23 Aug 2024 06:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 23 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
bhavishya malika predictions about third world war end of kaliyug predictions in hindi
भविष्य मालिका - फोटो : freepik

मौजूदा दौर में विश्व के अनेक हिस्सों में तरह-तरह की आपदाएं और संघर्ष देखने को मिल रहे हैं। दुनिया के भविष्य को लेकर आज से पहले कई भविष्यवक्ताओं ने कई भविष्यवाणियां की हैं। भारत में 16 वीं शताब्दी में एक संत हुए थे, जिनका नाम संत अच्युतानंददास था। इन्होंने "भविष्य मालिका" नाम की एक पुस्तक लिखी थी, जिसमें कलियुग के बारे और इसके अंत व दुनिया के विनाश के बारे में कई तरह की भविष्यवाणियां की थी। इन संत के बारे में प्रसिद्ध था ये भूत और भविष्य के बारे में एकदम सटीक विश्लेषण करने की अद्भुत क्षमता थी। वैदिक शास्त्र के जानकारों के मुताबिक एक समय में महान ऋषियों और मुनियों का एक समूह हुआ करता था, जिसे पंचसखा के नाम से जाता है। इन पांच महापुरुषों ने अपनी तपस्या और ज्ञान के बल पर लगभग 318 पुस्तकें लिखी थी। जिसमें से एक भविष्य मालिका भी थी। जो काफी लोकप्रिय थी और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में विस्तार से लिखा गया है।  इस ग्रंथ में लिखी कई बातें एकदम सटीक सिद्ध हुई हैं। दरअसल भविष्य मालिका में पुरी के जगन्ननाथ मंदिर की कई भविष्यवाणी सच साबित हुई हैं। जिसमें कहा गया था जगन्ननाथ मंदिर में त्रिदेवों के वस्त्र जलेंगे, प्राचीन पेड़ गिरेगा और मंदिर के शिखर पर गिद्ध आकर  बैठेगा। इस तरह तमाम तरह की भविष्यवाणियां के साथ भविष्य मालिका में कलियुग के अंत होने की तरफ इशारा किया गया और कलियुग को लेकर कई तरह भविष्यवाणियां की गई हैं। 



भविष्य मालिका में कलयुग को लेकर एक भविष्यवाणी यह भी की गई जिसमें साल 2030 से पहले पृथ्वी पर ऐसी कोई घटना घटेगी जिसमें 7 दिनों तक अंधेरा छा जाएगा जिससे चारो तरफ हाहाकार मच जाएगा। आइए जानते हैं भविष्य मालिका में क्या-क्या भविष्यवाणियां की गई हैं।

bhavishya malika predictions about third world war end of kaliyug predictions in hindi
भविष्य मालिका - फोटो : freepik
दुनिया में होगा तीसरा विश्वयुद्ध और होंगे गृहयुद्ध
हम सभी मौजूदा समय में यह देख रहे हैं कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में तनाव बढ़ रहा है। दुनिया के तमाम देश दो हिस्सों में बंट रहे हैं। तनाव के चलते दुनिया के कई देशों में गृहयुद्ध हो रहे हैं या फिर गृहयुद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। भविष्य मालिका में भविष्यवाणी की गई है कि इन गृहयुद्ध और दो देशों के बीच लगातार चले आ रहे युद्ध के चलते दुनिया तीसरे महायुद्ध के मुहाने पर एकदम पास खड़ी हुई है। इस विश्वयुद्ध में भंयकर तबाही देखने को मिलेगी जिसमें लोग कीड़ों की तरह मरेंगे। और समूची दुनिया की आबादी केवल 64 करोड़ ही बच पाएगी।
bhavishya malika predictions about third world war end of kaliyug predictions in hindi
भविष्य मालिका - फोटो : freepik
आसमान में दिखाई देंगे 2 सूरज
भविष्य मालिका में तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी के साथ यह भी कहा गया है कि एक समय ऐसा भी आएगा जब लोगों को आसमान में दो सूर्य के निकलने का भी दावा किया जा रहा है। दुनिया में इस तरह की घटना यह इशारा करती है कि कलियुग अब अपने चरम सीमा तक तरफ अग्रसर हो रहा है। भविष्य मालिका में की गई भविष्यवाणी के अनुसार आसमान में जो सूर्य की तरह पिंड निकलेगा वह बंगाल की खाड़ी में गिरेगा। इस वजह से ओडिशा राज्य पूरी तरह से तबाह और जलमग्न हो जाएगा। आपको बता है दें कुछ वर्षो पहले कोलंबिया में दो सूर्य निकलने का दावा किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhavishya malika predictions about third world war end of kaliyug predictions in hindi
भविष्य मालिका - फोटो : freepik
कलयुग के तीन चरण होंगे
धरती पर तबाही को लेकर भविष्य मालिका में ऐसी भविष्यवाणी की गई है जिसमें धरती का विनाश तीन चरणों में होगा। पहला चरण कलयुग के अंत का होगा, दूसरा चरण में समूची धरती के महाविनाश का होगा और तीसरे में चरण में एक नए युग का प्रारंभ होगा। 

बदल जाएगी धरती की धुरी
भविष्य मालिका में धरती के स्वरूप में बदलाव की तरफ भी इशारा किया गया है जिसमें धरती का मौजूदा स्वरूप बदल जाएगा। धरती अपनी बदली हुई धुरी पर काम करेगी। इस कारण पृथ्वी पर समय-समय पर बड़े-बड़े भूकंप नजर आएंगे। 

विज्ञापन
bhavishya malika predictions about third world war end of kaliyug predictions in hindi
भविष्य मालिका - फोटो : freepik
खेती करना होगा असंभव
समय के साथ-साथ लोग धीरे-धीरे खेती करना बंद कर देंगे जिस कारण से धरती पर अनाज, फल और सब्जियों का अकाल हो जाएगा। भविष्य मालिका में यह भविष्यवाणी की गई है कि किसानों का खेती से एकदम मोह खत्म हो जाएगा और फसल उगाने में बिलकुल दिलचस्पी नहीं लेंगे। 

साल 2030 से पहले घटेगी ऐसी घटना
भविष्य मालिका में आने वाले कुछ वर्षों के लिए कुछ इस तरह की भविष्यवाणी का उल्लेख मिलता है कि धरती पर साल 2022 लेकर 2030 के बीच को भयानक प्राकृतिक आपदा आएगी जिसमें लगातार 7 दिनों तक धरती से सूर्य की रोशनी गायब हो जाएगी। यह घटना साल 2030 से पहले तक कभी भी घट सकती है। आपको बता दें भविष्य मालिका में कोरोना को लेकर की गई भविष्यवाणी भी सच साबित हुई थी। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed