फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Horoscope: सितंबर में ग्रहों के राशि परिवर्तन से तुला और धनु समेत इन 6 राशियों को होगा लाभ

Fri, 23 Aug 2024 06:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 23 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
September Horoscope 2024 planets transit impact sun mercury and venus transit these zodiac sign will be lucky
सितंबर माह में ग्रहों को गोचर - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्तियों के जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव होता है। जब ग्रहों की स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति के जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है, वहीं जब ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं होती है तो व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह निश्चित समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सितंबर माह जल्द ही शुरू होने वाला है और इस महीने सूर्य, बुध और शुक्र समेत कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। 



नए माह की शुरुआत बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध से होगी। बुध 4 सितंबर से कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। 16 सितंबर के बाद 18 सितंबर को सुख, वैभव और भोगविलास का कारक शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध फिर 23 सिंतबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह के सितंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। पूरे माह इन राशि वालों को धन, वैभव, मान-सम्मान और तरक्की के योग बनेंगे। आइए जानते हैं सितंबर माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से किन-किन राशियों को लाभ मिल सकता है। 

September Horoscope 2024 planets transit impact sun mercury and venus transit these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
सितंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए कई तरह खुशियां लेकर आएगा। इस पूरे माह आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक चिंताएं खत्म होंगी। जो काम अटके हुए थे वे अब इस माह जरूर पूरे होंगे। धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं होगा। जॉब के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पूरे माह सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

September Horoscope 2024 planets transit impact sun mercury and venus transit these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सितंबर माह में शुक्र, सूर्य और बुध के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव सिंह राशि वालों को होगा। आपके भाग्य में बढ़ोतरी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के मौकों में वृद्धि होगी जिससे पहले की तुलना में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार में मुनाफा और विस्तार देखने को मिल सकता है। इस माह जिन लोगों का कोर्ट-कचहरी में कोई वाद-विवाद  चल रहा था उसमें आपकी जीत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुखद पलों की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
September Horoscope 2024 planets transit impact sun mercury and venus transit these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
सितंबर का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से कन्या राशि के लोगों को अच्छा साबित होगा। आपके धन और साहत में वृद्धि होगी। अच्छे अवसरों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग इस माह अगर नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम के चलते अच्छा मान-सम्मान मिल सकता है। 

विज्ञापन
September Horoscope 2024 planets transit impact sun mercury and venus transit these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
सितंबर माह में तुला राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। यह माह इस राशि के जातकों लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई बड़ी कामयाबी आपको मिल सकती है। ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। निवेश से आपको अच्छा रिर्टन मिल सकता है। परिवार में इस पूरे माह सुख-शांति और उन्नति के योग होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed