Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल
आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई संशय चल रहा है, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ आप छोटी-छोटी बातों पर ना झगड़ा करेंगे, इससे आपके आपसी रिश्ते में कड़वाहट उत्पन्न होगी।
विस्तार
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।] आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई संशय चल रहा है, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ आप छोटी-छोटी बातों पर ना झगड़ा करेंगे, इससे आपके आपसी रिश्ते में कड़वाहट उत्पन्न होगी। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आपको सामाजिक सम्मान मिलने से खुशी होगी।
शुभ रंग: सफेद
उपाय
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
Mangal Dosh Upay: मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय, विवाह में आ रही अड़चनें होंगी दूर
August Planets Transit: अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा
August Monthly Horoscope: अगस्त का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।