{"_id":"68aae4090c2c3e1382087e71","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-25-august-2025-today-libra-horoscope-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 25 Aug 2025 04:36 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 25 Aug 2025 04:36 AM IST
सार
आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। किसी नए घर आदि का सपना पूरा होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कोई मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। किसी नए घर आदि का सपना पूरा होगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कोई मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा, यदि आपने इग्नोर किया, तो वह बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को दूर करना होगा। आपके जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।
विज्ञापन