{"_id":"68a19b167396058bce03f7fc","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-18-august-2025-today-libra-horoscope-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 18 Aug 2025 04:35 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 18 Aug 2025 04:35 AM IST
सार
आज आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपकी सेहत को लेकर भी आप थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि आपकी छोटी-छोटी समस्याएं जो लंबे समय से चली आ रही थी, वह बढ़ सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।
विज्ञापन