फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 6 November 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 6 November: मेष और मिथुन समेत इन तीन राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्चे, पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 06 Nov 2025 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 Nov 2025 07:24 AM IST
सार

6 November Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 6 नवंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 6 November 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
6 नवंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka rashifal 06 Novmber 2025: आज गुरुवार, 06 नवंबर का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर मेष के बाद वृषभ राशि में होगा। वहीं चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में गोचर करेगा। इसके अलावा मंगल और चंद्रमा के बीच में समसप्तक योग भी बनेगा जो बहुत ही शुभ योग है। आज के दिन इसके अलावा कई तरह के योग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानते हैं आज का राशिफल। 

विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी संतान की संगति पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, वह अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आप अपनी किसी बड़ी से बड़ी समस्या को दूर करेंगे, जिससे आपके रिश्ते काफी बेहतर रहेंगे। घर-परिवार में चल रही कोई समस्या फिर से सिर उठाएगी, लेकिन आप उसे समाप्त करने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए कोई ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईष्या की भावना ना रखें। यदि आप किसी के लिए अच्छा सोचते हैं, जिससे कि आप भी पॉजिटिव रहेंगे और आपके अच्छे रवैये से आपके मित्र भी बन सकते हैं। आप अपने घर-परिवार में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है और आपका खर्चों मे बढ़ोतरी होने से आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको पुराने काम से अच्छा लाभ मिलेगा और धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो बाद में इसमें आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे और किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले से भी पीछा छूटेगा, लेकिन आपको भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं और आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। आप धार्मिक कामों पर पूरा ध्यान देंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से कर सकेंगे। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आपको अपने शारीरिक समस्याओं को भी नजरंदाज करने से बचना होगा। 

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती हैं। आप उन्हें कहीं घूमाने लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए किसी नयी नौकरी के लिए बेहतर रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गयी थी, तो उसकी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपका अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में कुछ कमजोर रहेगा, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है, इसलिए आपको सोच समझकर लाभ के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशानी में आ सकते हैं, इसलिए आपको किसी को कर्ज थोड़ा सोच समझकर देना होगा।  सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कुछ नए कामों से एक पहचान मिलेगी। राजनीति में भी आपकी अच्छी छाप रहेगी, लेकिन आप शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें। व्यापार में आपको मनमुताबिक लाभ मिलेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों खरी उतरेगी और आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने की कोशिश से बिल्कुल पीछे न हटें।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने घरेलू कामों को निपटाना होगा। आपको व्यापार में व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको यदि किसी से कोई बात बोले, तो बहुत ही सोच समझ कर बोले। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले को लेकर टेंशन बनी रहेगी, इसलिए आपको धन को लेकर कोई डिसीजन लेने से बचना होगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए हौसला लेकर आने वाला है और आपका रोजगार भी बढ़िया चलेगा। आपको किसी नेत्र संबंधित समस्या को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में भी कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकती हैं। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले को लेकर टेंशन बनी रहेगी और आप किसी पुराने विरोधी से यदि काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed