फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 5 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen

Aaj Ka Rashifal 5 June: वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 05 Jun 2025 06:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 05 Jun 2025 06:31 AM IST
सार

5 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 5 जून 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 5 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen
दैनिक राशिफल- 05 जून 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 5 June: आज 5 जून, गुरुवार का दिन है और गंगा दशहरा का पर्व है। दशमी तिथि पर कई तरह के शुभ योग बनने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। जो काम अधूरे थे वह आज पूरे होंगे। कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत आज के दिन होगी।

विज्ञापन

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन


इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष राशि 
आज आप किसी से कोई वादा बहुत ही समझदारी दिखाते हुए करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलता दिख रहा है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको इनकम के बढ़ने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आप थोड़ा सचेत रहें। आप कही घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं, तो वहां आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा था, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, क्योंकि आपके लिए गए निर्णय के लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है। किसी नए घर की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- पीला

मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस की योजनाओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने आस-पड़ोस में किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी कही घूमने-फिरने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने मित्रों से बातचीत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। आपके खिलाफ कोई शत्रु षड्यंत्र रच सकता है।
शुभ रंग- हरा

कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप कोई इंवेस्टमेंट बहुत ही सोच समझकर करें। आप अपनी नौकरी के कामों में लापरवाही करने से बचें। आपको आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। आपको अपने किसी काम को कल के भरोसा नहीं छोड़ता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

Shani Gochar 2025: साल 2027 तक इन तीन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, व्यापार में मिलेगा लाभ

सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी पुराने वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा। यदि आपके किसी लोन के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आप अपने भाई बहनों से काम को लेकर यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझेगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में खूब लगेगा।
शुभ रंग- सफेद

Kendra Yog: शनि देव बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ

कन्या राशि 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियां से पीछे नहीं हटाना है, जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको अपने रिश्तों को बेहतर रखना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको कोई मित्र निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आप धन सोच विचार कर लगाएं।
शुभ रंग- हरा

तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। आप कहीं बाहर घूमने जाएं, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपको किसी पानी वाली जगह जाने पर थोड़ा सावधान रहकर जाने की आवश्यकता है। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, क्योंकि आपको बाद में समस्या हो सकती है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला

Trigrahi Yog: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मिलेगी सफलता

वृश्चिक राशि 
आज आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंख और कान खुले रखें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बॉस से चुगली लगा सकते हैं, इसलिए आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- हरा

धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान को आप किसी नई एक्टिविटी को ज्वाइन करा सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका कोई काम आपको समस्या दे सकता है। आपको किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं, उनकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।
शुभ रंग- नारंगी

मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए वाणी पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन बिजनेस में आपका कोई नुकसान होते-होते बच सकता है, इसलिए आप अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करें और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग- सफेद

कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी और यदि किसी से कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो बाद उन्हें पूरा करने में समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
शुभ रंग- लाल

मीन राशि 
आज आपके मन में काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोले। कार्यक्षेत्र में आपके मित्र ही विरोधी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको यदि काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी उनकी जिंदगी में वापस आ सकता है। आप सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed