{"_id":"6b018358e7bf090a8408c8e6","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-22-november-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का मिथुन राशिफल: सोच-समझकर लिया गया निर्णय करियर के लिए फायदेमंद रहेगा, पढ़ें 22 नवंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का मिथुन राशिफल: सोच-समझकर लिया गया निर्णय करियर के लिए फायदेमंद रहेगा, पढ़ें 22 नवंबर का राशिफल
Sun, 22 Nov 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:03 AM IST
सार
Aaj Ka Mithun Rashifal: आज भाग्य आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज भाग्य आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। किसी प्रभावशाली या अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे कारोबार को नई दिशा देने का अवसर मिल सकता है। यदि आप अपने काम का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, तो यह संपर्क आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। केवल दूसरों की सलाह या उत्साह में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की राय जरूर लें। नई नौकरी का कोई आकर्षक प्रस्ताव सामने आ सकता है, लेकिन वर्तमान नौकरी छोड़ने से पहले दोनों अवसरों के लाभ और भविष्य की संभावनाओं की अच्छी तरह तुलना करें। सोच-समझकर लिया गया निर्णय आपके करियर के लिए अधिक फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
विज्ञापन
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
