Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए उलझनों से भरा रहने वाला है दिन, पढ़ें राशिफल
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप नौकरी में कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी दूसरी नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, लेकिन फिर भी आप पुरानी में ही टिके रहें।
विस्तार
मेष राशि
मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप नौकरी में कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी दूसरी नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, लेकिन फिर भी आप पुरानी में ही टिके रहें। आप अपनी सेविंग पर पूरा ध्यान देंगे जिस कारण आप बचत की योजनाओं में भी धन लगाएंगे। किसी नए मकान या दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से तालमेल बनकर चलना होगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
उपाय
- सूर्य देवता को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।
- घर में ताम्बे के बर्तन का उपयोग करें, यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
- किसी गरीब को कपड़े या खाद्य सामग्री दान करें।
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।