{"_id":"6ae1e1e97219c10e2905f706","slug":"aaj-ka-mesh-rashifal-29-october-2026-today-aries-horoscope-in-hindi-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मेष राशि वाले लापरवाही से बचें, पढ़ें 29 अक्तूबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मेष राशि वाले लापरवाही से बचें, पढ़ें 29 अक्तूबर का राशिफल
Thu, 29 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:01 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए कई अच्छी संभावनाएँ लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कई अच्छी संभावनाएँ लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मन में उत्साह बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है। नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत और योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा, वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
यदि आप किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा करने से फिलहाल बचना बेहतर होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी अपनी दिनचर्या में लापरवाही न करें। आज अपनी ऊर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल करें और काम को टालने की आदत से बचें।
विज्ञापन
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।