{"_id":"68ff442104beb1ec020d6be1","slug":"aaj-ka-makar-rashifal-28-october-2025-capricorn-horoscope-in-hindi-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए सुखमय रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए सुखमय रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Tue, 28 Oct 2025 04:37 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 28 Oct 2025 04:37 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मकर राशि
विज्ञापन
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आने वाले समय में आपकी थोड़ी टेंशन को दे सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
- अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
- किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
विज्ञापन
Monthly Horoscope October: अक्तूबर में कन्या और धनु राशि वालों के बदलेंगे दिन, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
October Grah Gochar 2025: अक्तूबर में होगी ग्रहों की उथल-पुथल, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य सभी बदलेंगे चाल