फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

October Grah Gochar 2025: अक्तूबर में होगी ग्रहों की उथल-पुथल, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य सभी बदलेंगे चाल

Tue, 30 Sep 2025 01:36 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 30 Sep 2025 01:36 PM IST
सार

अक्तूबर में कई बड़े ग्रह अपना स्थान बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ ग्रह अपने स्वयं की राशि में प्रवेश करेंगे तो कुछ अन्य राशियों में गोचर करेंगे। ऐसे में करियर, धन, स्वास्थ्य और संबंधों पर इसका सीधा प्रभाव दिखाई देगा।

विज्ञापन
October 2025 Monthly Grah Gochar October 2025 Planetary Transits Sun Transit in Libra
अक्तूबर 2025 मासिक ग्रह गोचर और प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

October 2025 Monthly Grah Gochar: अक्तूबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह अपना स्थान बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। कुछ ग्रह अपने स्वयं की राशि में प्रवेश करेंगे तो कुछ अन्य राशियों में गोचर करेंगे। ऐसे में करियर, धन, स्वास्थ्य और संबंधों पर इसका सीधा प्रभाव दिखाई देगा। आइए जानते हैं अक्तूबर 2025 में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर और उनसे जुड़ी ज्योतिषीय संभावनाएं।


Mesh October Monthly Rashifal: मेष राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा ?
2 अक्तूबर (बुध का उदय कन्या राशि में)
अक्तूबर की शुरुआत बुध ग्रह के उदय से हो रही है। 2 अक्तूबर की शाम 5:25 बजे बुध कन्या राशि में उदित होंगे। चूंकि कन्या का स्वामी स्वयं बुध है, इसलिए यह स्थिति विशेष रूप से व्यवसाय, शिक्षा और संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ साबित होगी। इस समय निर्णय क्षमता मजबूत होगी और नए कार्यों की शुरुआत का अनुकूल समय रहेगा।

October 2025 Monthly Grah Gochar October 2025 Planetary Transits Sun Transit in Libra
बुध का तुला राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

3 अक्तूबर (बुध का तुला में प्रवेश)
अगले ही दिन, यानी 3 अक्तूबर को बुध सुबह 3:36 बजे तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला का स्वामी शुक्र है, जो सौंदर्य, कला और संबंधों का कारक है। बुध का यहां आना वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में सामंजस्य बढ़ा सकता है। जो लोग कला, मीडिया और कूटनीति से जुड़े हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
11 अक्तूबर को शनि-शुक्र की युति से बनेगा पावरफुल योग, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

October 2025 Monthly Grah Gochar October 2025 Planetary Transits Sun Transit in Libra
शुक्र का कन्या राशि में गोचर - फोटो : adobe stock

9 अक्तूबर (शुक्र का कन्या में गोचर)
9 अक्तूबर की सुबह 10:38 बजे शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या में शुक्र नीच के होते हैं, इसलिए इस समय प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से यह समय खर्च बढ़ाने वाला हो सकता है, इसलिए वित्तीय योजना बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
October 2025 Monthly Grah Gochar October 2025 Planetary Transits Sun Transit in Libra
सूर्य का तुला राशि में गोचर - फोटो : adobe stock

17 अक्तूबर (सूर्य का तुला में गोचर)
17 अक्तूबर की दोपहर 1:36 बजे सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला में सूर्य नीच का होता है, इसलिए यह स्थिति अहंकार, विवाद या आत्मविश्वास की कमी ला सकती है। इस समय आत्मनियंत्रण और धैर्य की आवश्यकता होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।

विज्ञापन
October 2025 Monthly Grah Gochar October 2025 Planetary Transits Sun Transit in Libra
बृहस्पति का कर्क में आगमन - फोटो : Adobe Stock

19 अक्तूबर (बृहस्पति का कर्क में आगमन)
19 अक्तूबर को दोपहर 12:57 बजे गुरु ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह स्थिति गुरु के उच्च स्थान की है, इसलिए यह बेहद शुभ मानी जाती है। धन, शिक्षा, संतान और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed