{"_id":"68552a7ac27bb54cec0af9c5","slug":"aaj-ka-makar-rashifal-21-june-2025-capricorn-horoscope-in-hindi-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां पढ़ें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां पढ़ें राशिफल
Sat, 21 Jun 2025 04:02 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 21 Jun 2025 04:02 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों को पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मकर राशि
विज्ञापन
मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों को पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका जल्दबाजी के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने साथी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती रहेगी। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग- भूरा
उपाय
- अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
- किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
विज्ञापन