लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज नए प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। उसके लिए आपके जज्बात काफी दिनों से सुलगते रहे हैं, पर आज उसे रिश्ते का रूप देने और बढ़ाने की कोशिश सफल होगी।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। यह आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। एक दूसरे को पूरी तरजीह दें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप दिल की गहराइयों से अपने साथी को खुश देखना चाहते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपके रिश्तों में एक नया अनूठापन पैदा होगा, जिसका असर एक लंबे समय तक रहेगा। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लायेगी। आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं। आप दोनों की डेटिंग के लिए सहमति भी बहुत जल्दी बन सकती है।