{"_id":"691d9c2f38a67059c3052de6","slug":"aaj-ka-kumbh-rashifal-20-november-2025-aquarius-horoscope-in-hindi-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Thu, 20 Nov 2025 05:00 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 20 Nov 2025 05:00 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई नया घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कुंभ राशि
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
गे, गो, सा, सू, से, सो, द
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई नया घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक काम मिलने से खुशी होगी और आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपकी कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान करेगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
किसी गरीब को वस्त्र दान करें।
भगवान गणेश की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें।
उधारी चुकता करने के लिए समय पर प्रयास करें।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए, रोजाना दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
Monthly Horoscope November: नवंबर का मासिक राशिफल, कई राशियों की होगी बल्ले-बल्ले और चमकेगा भाग्य
November Monthly Tarot Reading: मकर और वृषभ राशि का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।