{"_id":"6979f63407028336b8043279","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-29-january-2025-today-cancer-horoscope-in-hindi-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Thu, 29 Jan 2026 05:13 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 29 Jan 2026 05:13 AM IST
सार
कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात आपके दिल को छूएगी। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
29 January Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों मे वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि परिवार में किसी सदस्य को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके कामों को करना होगा। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात आपके दिल को छूएगी। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बनाएंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।