{"_id":"6978a4efc1e66be44009b79a","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-28-january-2025-today-cancer-horoscope-in-hindi-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Wed, 28 Jan 2026 04:14 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:14 AM IST
सार
रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको माताजी से काम को लेकर सलाह करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण परेशान रहेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको माताजी से काम को लेकर सलाह करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग: सफेद
विज्ञापन
उपाय
- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।