{"_id":"697f33f6ca43752d5b08df68","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-2-february-2025-today-cancer-horoscope-in-hindi-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 02 Feb 2026 04:38 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:38 AM IST
सार
आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा और आप अपने बॉस से दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिल सकती हैं।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
विज्ञापन
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा और किसी नई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना आप बनाएंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा और आप अपने बॉस से दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिल सकती हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।