{"_id":"68986a867ab86dcdbf0c7ab6","slug":"aaj-ka-dhanu-rashifal-11-august-2025-today-sagitarius-horoscope-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए खास रहने वाला है दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए खास रहने वाला है दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 11 Aug 2025 04:17 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:17 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
धनु राशि
विज्ञापन
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करने से बचना होगा, नहीं तो आने वाले समय में नुकसान होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: आसमानी
उपाय
- अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
- किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
- अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।
विज्ञापन
Mangal Dosh Upay: मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय, विवाह में आ रही अड़चनें होंगी दूर
August Planets Transit: अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा
August Monthly Horoscope: अगस्त का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।