फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   1 october birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 1 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 30 Sep 2018 05:20 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 october birthday horoscope predictions

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित अत्यंत उत्साही, महत्वाकांक्षी एवं ईमानदार होते हैं। अन्याय पूर्ण बातों से इन्हें घृणा होती है। अपने श्रम एवं कार्यकुशलता के बल पर जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। स्व अर्जित धन सम्पत्ति द्वारा अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में सफल रहते हैं। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहता है।
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष आपकी उन्नति में सहायक रहेगा। आय स्त्रोतों में विस्तार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, शिक्षा, न्याय, बैंक, विज्ञापन, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed