फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry luck line in palm these type of marks in hand are very lucky

Palmistry: हथेली पर ऐसे निशान वाले व्यक्ति के जीवन में कभी नहीं होती धन की कोई कमी

Wed, 15 Dec 2021 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Dec 2021 07:33 AM IST
सार

कई लोगों की हथेली में चक्र का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा में चक्र के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना गया है। वैसे तो चक्र का निशान बहुत ही कम लोगों की हथेलियों पर बना होता है।

विज्ञापन
palmistry luck line in palm these type of marks in hand are very lucky
हस्तरेखा ज्योतिष में शंख के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष में व्यक्ति की हथेली पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में काफी जानकारियां हासिल की जाती है। हथेली पर बनी रेखाओं के अलावा कई तरह के निशान और आकृतियां बनी होती हैं। इन निशानों का भी अपना विशेष महत्व होता है। इनमें कुछ निशान बहुत ही शुभ माने जाते हैं तो कुछ निशान को अच्छा नहीं माना जाता। आज हम आपको हथेली पर बने कुछ निशान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बनने से व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। 
विज्ञापन


- कई लोगों की हथेली में चक्र का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा में चक्र के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना गया है। वैसे तो चक्र का निशान बहुत ही कम लोगों की हथेलियों पर बना होता है। ऐसे लोग बहुत ही धनवान और सुख सुविधा से सपंन्न होते हैं। समाज में इनका मान-सम्मान होता है।
विज्ञापन


- हथेली पर कमल का निशान भी बहुत शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर कमल का निशान बना होता है उनके जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती है। इन लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना होता है। मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा धन बरसाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर किसी की हथेली पर स्वास्तिक का निशान बना होता है तो वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत तरक्की करता है। अपनी मेहनत से ऊंचे मुकाम को हासिल करता है। धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।  

- हस्तरेखा ज्योतिष में शंख के निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। अगर किसी की हथेली पर शंख के आकार की कोई आकृति बनी हुई होती है तो वह व्यक्ति बहुत धनी होता है। ऐसे लोग जीवन में बहुत थोड़े से प्रयास में ही जल्दी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।


- कई लोगों की हथेली पर अंग्रेजी के अक्षर की आकृतियां भी बनती है। इन्हीं में से हथेली के बीच में M का निशान बना होता है। ऐसे लोगों की दिमाग बहुत ही तेज होता है। ये लोग समूह का नेतृत्व करते हैं क्योंकि इनके अंदर नेतृत्व करने की  गजब की क्षमता होती है। जीवन में ऐसे जातक धन और मान सम्मान कमाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed