फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry If You Have A Half Moon On Your Palm Know About These Lines News in Hindi

Palmistry: यदि आपकी हथेली पर भी बनता है अधूरा चांद तो इन 4 गुणों के मालिक हैं आप

Fri, 28 Apr 2023 12:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 28 Apr 2023 12:25 PM IST
सार

Palmistry:  हथेली पर बन रहा अधूरा चांद सिर्फ वैवाहिक जीवन ही नहीं बल्कि ये आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बताता है। कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ पर आधा चांद बनता है वो आकर्षक स्वभाव वाले होते हैं।

विज्ञापन
Palmistry If You Have A Half Moon On Your Palm Know About These Lines News in Hindi
हथेली पर आधा चांद - फोटो : self

विस्तार

Palmistry: लगभग हर किसी की हथेली में अधूरा बनता होगा। ये दोनों हाथों समानांतर सटाकर रखने पर दिखाई देता है। हालांकि ये सबकी हथेली में सटीक अर्ध चंद्र की तरह नहीं दिखाई देता है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सुंदर आधे चांद की आकृति उभरकर आती है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अधूरा चांद सुखी वैवाहिक जीवन का सूचक माना जाता है। हथेली पर बन रहा अधूरा चांद सिर्फ वैवाहिक जीवन ही नहीं बल्कि ये आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बताता है। कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ पर आधा चांद बनता है वो आकर्षक स्वभाव वाले होते हैं। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं जिनकी हथेली में अधूरा चांद बनता है उनका स्वभाव कैसा होता है... 

विज्ञापन


Samudra Shastra: भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके तलवे में होते हैं ऐसे निशान, जानें किस चिह्न का क्या है मतलब
विज्ञापन


सकारात्मक सोच
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में अर्धचंद्र का निशान बनता है, वो किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं। ऐसे लोग विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक बने रहते हैं और मुश्किलों का धैर्य के साथ सामना करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज दिमाग
जिन लोगों की हथेली में अधूरा बनता है ऐसे लोग तेज दिमाग वाले होते हैं। उनकी याददाश्त बहुत अच्छी होती है। ये वर्षों पुरानी बातों को भी आसानी से याद रख लेते हैं। 


जिंदादिल
जिनकी हथेली में अधूरा चांद बनता है ऐसे लोग जिंदादिल इंसान होते हैं। ये दोस्ती करने में माहिर होते हैं। ऐसे लोग हर उम्र के लोगों से दोस्ती कर लेते हैं। इन्हें बुजुर्गों का साथ भी अच्छा लगता है।

Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ, व्यक्ति के जीवन में लाते हैं दुर्भाग्य

ईमानदार 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में अधूरा चांद बनता है ऐसे लोग अपनी दोस्ती के प्रति बहुत अधिक ईमानदार होते हैं। ये लोग दिल से दोस्ती निभाने वाले होते हैं और परिस्तिथि में अपने दोस्त के साथ खड़े रहते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed