कई बार आप किसी को जानते हुए भी उसकी असलियत नहीं पहचान पाते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का कान उसकी पूरी पहचान बताता है। मसलन, वह कितना गुणवान या बुद्धिमान है, इसे आप उसके कान को देखकर जान सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के जरिए आप व्यक्ति के गुण एवं अवगुण की पहचान कर सकते हैं। उससे होने वाले लाभ या नुकसान के बारे में जान सकते हैं। कान से व्यक्ति की कैसे करें पहचान, इसे जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
सामुद्रिक शास्त्र : कान से पहचानें कौन करेगा आपका भला और कौन पहुंचा सकता है नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन पुरुषों के कान बहुत छोटे होते हैं, वह व्यक्ति मितव्ययी या फिर कहें धन संचय करने वाला होता है। कम से कम खर्च की आदत के चलते अमूमन ऐसे लोगों को लोग कंजूस कहकर संबोधित करते हैं।
केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
जिन पुरुषों के कान बहुत मोटे होते हैं, उनमें नेतृत्व करने की क्षमता कूट-कूट कर भरी होती है। अमूमन ऐसे लोग नेता या फिर अपने कार्यक्षेत्र में टीम लीडर की भूमिका निभाते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम में आगे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
यदि किसी व्यक्ति के कान चपटे हुए हों तो वह भोग-विलास में अधिक रुचि रखने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति काफी तरह के शौख रखता है। चपटे कान वाला व्यक्ति मौज-मस्ती के लिए धन और समय दोनो ही खूब खर्च करने वाला होता है।
केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
जिस व्यक्ति के कान काले और सूखे से दिखाई देते हैं, ऐसा व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ता है। उसके जीवन में अक्सर आर्थिक तंगी बनी रहती है।
केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)