फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   according to palmistry know you are lucky or not

हस्तरेखा: इन निशानों को देखकर ऐसे पहचाने कि आप कितने भाग्यशाली हैं

Sat, 17 Nov 2018 04:53 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
according to palmistry know you are lucky or not
palmistry

समुद्रशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली में कुछ खास तरह के निशान और चिन्ह बनते हैं जो हर व्यक्ति के भविष्य में होने वाली अच्छी और खराब बातों का संकेत देते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन संकेतों को अध्ययन करके भविष्य के बारे में कुछ जाना जा सकता है। हथेली पर मुख्यरूप से जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, विवाह रेखा और भाग्य रेखा होती है। इनमें भाग्य रेखा का स्थान महत्वपूर्ण होता है। भाग्य रेखा व्यक्ति के भाग्य के बारे में जानकारी देती है।

विज्ञापन


 हथेली पर भाग्यशाली होने के संकेत
1 - जब हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत पर मिलती है तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।
विज्ञापन


2 - इसके अलावा जिस किसी की हथेली में भाग्य रेखा चंद्रमा के क्षेत्र से प्रारम्भ होता है उसका हर काम सफल होता है और जीवन में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 - वहीं अगर भाग्य रेखा जीवन रेखा से प्रारंभ हो तो उस व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी कभी भी परेशानियां नहीं आती।

5 - जिस किसी व्यक्ति की हथेली में एक के बजाय दो भाग्य रेखाएं हो तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है, उसे जीवन में सारी ऐशो-आराम की सुविधाएं मिलती है। वह जिस क्षेत्र में जाता है वहां से वह ढ़ेर सारी धन- सम्पदा बनता है।  

 हाथ में राजयोग मिलने के संकेत
1- जिस किसी की हथेली के बीच में घड़ा, पेड़, घोड़ा या रथ का निशान बना हो वह व्यक्ति राजयोग के सुख को प्राप्त करता है।

2- इसके अलावा जिस किसी व्यक्ति का माथा चौड़ा और विशाल होता है साथ ही बाहें लंबी होती है वह व्यक्ति राजसुख का आनन्द लेता है।

3- वह व्यक्ति जिसकी हथेली पर धनुष, कमल का फूल या आसन का निशान बना होता है उसे राजयोग का सुख मिलता है। ऐसा व्यक्ति कोई बड़ा प्रशासक बनता है।

4- जिस किसी की हथेली के मणिबंध से रेखा सीधे शनि पर्वत पर जाकर मध्यमा उंगली पर मिलती हो, वह व्यक्ति राजसुख प्राप्त करता है। उसके जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं रहती।


5- जब किसी की हथेली पर सूर्य रेखा मस्तक रेखा से मिली हो और मस्तक रेखा स्पष्ट  होकर गुरु पर्वत की ओर झुकने से चतुष्कोण का निर्माण होता हो, वह मुख्यमंत्री या राज्यपाल होता है।

6- जिस किसी की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत में उभार हो या फिर शनि और बुध रेखा बिल्कुल स्पष्ट और सीध में हो वह व्यक्ति राजयोग का सुख प्राप्त करता है।

7- जिसकी हथेली पर हृदय रेखा और मस्तक रेखा के बीच एक चौड़ा चतुष्कोण बना हो  वह व्यक्ति न्यायधीश के पद को प्राप्त करता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed